फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Sales: भारतीय ऑटो उद्योग ने 2023-24 में दर्ज की 12.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी, ईवी की बिक्री में भारी उछाल

Fri, 12 Apr 2024 05:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मजबूत आर्थिक विकास और सरकार के अनुकूल समर्थन से, भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान 12.5 प्रतिशत की बिक्री बढ़ोतरी के साथ संतोषजनक प्रदर्शन दर्ज किया है।
विज्ञापन
Car Showroom - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजबूत आर्थिक विकास और सरकार के अनुकूल समर्थन से, भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान 12.5 प्रतिशत की बिक्री बढ़ोतरी के साथ संतोषजनक प्रदर्शन दर्ज किया है।
विज्ञापन


Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM), भारतीय वाहन निर्माता संघ (सियाम) ने शुक्रवार को उद्योग के बिक्री के आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों के मुताबिक, 2023-24 के दौरान कुल घरेलू बिक्री 2.12 मिलियन यूनिट्स से बढ़कर 2.38 मिलियन यूनिट्स हो गई। श्रेणी के अनुसार, यात्री वाहन की बिक्री में 8.4 प्रतिशत, तिपहिया वाहनों में 41.5 प्रतिशत, दोपहिया वाहनों में 13.3 प्रतिशत और वाणिज्यिक वाहनों में मामूली 0.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। 

यात्री वाहन सेगमेंट ने विकास का नेतृत्व किया, जिसमें कुल बिक्री लगभग 5 मिलियन यूनिट्स तक पहुंच गई। जिसमें 4.2 मिलियन घरेलू (8.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी) और 0.7 मिलियन निर्यात शामिल हैं।

दोपहिया वाहन सेगमेंट ने घरेलू बिक्री में 13 प्रतिशत से ज्यादा की शानदार बढ़ोतरी के साथ सुधार की राह पर चलना जारी रखा। जो अभी भी 2018-19 में 21 मिलियन यूनिट्स के पिछले शिखर से कम है।

घरेलू वाणिज्यिक वाहन उद्योग में मामूली बढ़ोतरी होकर 9.7 मिलियन यूनिट्स हो गई। और इसके अंतर्गत, सीएनजी सेगमेंट में गिरावट के कारण हल्के वाणिज्यिक वाहनों और छोटे वाणिज्यिक वाहनों में कुछ गिरावट आई।

सियाम के मुताबिक, वाणिज्यिक वाहनों में बढ़ोतरी ज्यादा टन वाले ट्रकों की ओर रुख करने के कारण प्रभावित हुई। जिसने उच्च पेलोड क्षमता बनाई। लेकिन उन्होंने कहा कि यह यूनिट्स की संख्या में दिखाई नहीं दे रहा।

तीन पहिया उद्योग की बात करें तो यह 2018-19 में 0.7 मिलियन यूनिट्स के पिछले शिखर के लगभग करीब है।

वाहन निर्यात की ओर बढ़ते हुए, पिछले वित्त वर्ष के दौरान कुल निर्यात तनाव में रहा। जिसमें वाणिज्यिक वाहनों, दोपहिया वाहनों और तीनपहिया वाहनों में उल्लेखनीय गिरावट आई। हालांकि यात्री वाहनों में मामूली बढ़ोतरी हुई।

हालांकि, पिछली तिमाही में खासतौर पर दोपहिया वाहनों के लिए अच्छी रिकवरी देखी गई। जो चालू वर्ष के लिए बेहतर क्षमता का संकेत देती है।
विज्ञापन

यह वर्ष ऑटो उद्योग की स्थिरता प्रतिबद्धताओं को भी प्रदर्शित करता है। क्योंकि इसने 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण के अनुरूप सामग्री वाले वाहनों का उत्पादन शुरू किया। और इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों में 90 प्रतिशत और इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहनों में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की।

सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा, "आर्थिक आउटलुक सकारात्मक रहने के कारण उद्योग आशावादी बना हुआ है। अच्छे मानसून के आउटलुक के साथ, हम इस वर्ष भी उद्योग के लिए निरंतर विकास की उम्मीद कर रहे हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें