फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Sales: मारुति, ह्यूंदै, होंडा की थोक बिक्री में अप्रैल में आई गिरावट, तो कुछ कंपनियों की दोगुना हुई सेल, जानें डिटेल रिपोर्ट

Mon, 02 May 2022 12:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में कार निर्माताओं ने अप्रैल 2022 के लिए अपने बिक्री के आंकड़ें जारी किए। जहां ज्यादातर वाहन निर्माता कंपनी ने सेमिकंडक्टर चिप की कमी के कारण बिक्री में गिरावट दर्ज की है, वहीं घरेलू वाहन निर्माता और कुछ अन्य ब्रांड अपनी बिक्री को दोगुना करने में कामयाब रहे हैं। 
विज्ञापन
Hyundai Creta showroom - फोटो : Hyundai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कार निर्माताओं ने अप्रैल 2022 के लिए अपने बिक्री के आंकड़ें जारी किए। जहां ज्यादातर वाहन निर्माता कंपनी ने सेमिकंडक्टर चिप की कमी के कारण बिक्री में गिरावट दर्ज की है, वहीं घरेलू वाहन निर्माता और कुछ अन्य ब्रांड अपनी बिक्री को दोगुना करने में कामयाब रहे हैं। 
विज्ञापन

Tata Tiago - फोटो : Tata Motors
कहीं खुशी, कहीं गम
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) और Hyundai Motor (ह्यूंदै मोटर) जैसी कार निर्माता कंपनियों ने अप्रैल में अपने कारखानों से सप्लाई चेन की चुनौतियों और उत्पादन के मुद्दों की वजह से वाहनों के डिस्पैच में गिरावट की जानकारी दी है। इससे पिछले महीने प्रमुख कार निर्माताओं की थोक बिक्री में गिरावट आई। जबकि दूसरी ओर Tata Motors (टाटा मोटर्स), Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) और Skoda Auto (स्कोडा ऑटो) जैसी कार निर्माता कंपनियों ने पिछले महीने वाहन डिस्पैच में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है। 

Maruti Alto - फोटो : Jagarnath Mahto (Twitter)
Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री अप्रैल 2021 में 1,42,454 यूनिट्स के मुकाबले 7 प्रतिशत घटकर 1,32,248 यूनिट्स रह गई। ऑल्टो और एस-प्रेसो सहित इसकी मिनी कारों की बिक्री पिछले साल इसी
महीने में 25,041 यूनिट्स की तुलना में अप्रैल 2022 में 32 प्रतिशत गिरकर 17,137 यूनिट्स रह गई। 

Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
इन सेगमेंट में भी घाटा
जबकि कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट में, स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर जैसे मॉडलों की बिक्री अप्रैल 2021 में हुई 72,318 यूनिट्स के मुकाबले 18 प्रतिशत घटकर 59,184 यूनिट्स रह गई। ऑटोमेकर ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की कमी का वाहन उत्पादन पर, खास तौर पर घरेलू मॉडल पर, मामूली असर पड़ा।

2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
Honda
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) को अप्रैल के महीने में नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले महीने कंपनी की घरेलू बिक्री 13 फीसदी घटकर 7,874 यूनिट्स रह गई। एचसीआईएल ने एक बयान में अप्रैल 2022 के बिक्री आंकड़े जारी करते हुए कहा कि एक साल पहले की समान अवधि में उसने 9,072 वाहनों की बिक्री की थी। 

Export of Honda City - फोटो : Honda Cars India
घरेलू बिक्री घटी, पर निर्यात बढ़ा
हालांकि पिछले महीने कंपनी का निर्यात बढ़कर 2,042 यूनिट्स हो गया जो अप्रैल 2021 में 970 यूनिट्स था। एचसीआईएल के निदेशक (बिक्री एवं विपणन) यूइची मुराता ने कहा, "ग्राहकों के स्तर पर मांग मजबूत बनी हुई है लेकिन आपूर्ति शृंखला से जुड़े मसले वाहन उद्योग के लिए चुनौती बने हुए हैं। इस वजह से बढ़ती मांग को पूरा कर पाने की क्षमता प्रभावित हो रही है।" 

Honda City Hybrid 2022 - फोटो : Honda
इन दिन आएगी नई सिटी हाइब्रिड
होंडा कार्स ने उम्मीद जताई है कि आपूर्ति शृंखला से जुड़े गतिरोध जल्द ही दूर होंगे और मांग एवं आपूर्ति के बीच संतुलन कायम हो पाएगा। मुराता ने कहा, "होंडी सिटी ई-हाइब्रिड मॉडल को बाजार से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इससे यह पता चलता है कि मुख्य वाहन बाजार में इलेक्ट्रिक हाइब्रिड मॉडल की अपनी जगह है। हम इस मॉडल को चार मई को पेश करने जा रहे हैं।"
 

Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala
Hyundai
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने भी थोक बिक्री में अप्रैल 2021 की 49,002 यूनिट्स के मुकाबले पिछले महीने 44,001 यूनिट्स के साथ 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। 

MG Astor - फोटो : MG Motor
MG Motor India
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) की खुदरा बिक्री भी अप्रैल 2021 में 2,565 यूनिट्स की तुलना में पिछले महीने 22 प्रतिशत घटकर 2,008 यूनिट्स रह गई। उत्पादन अस्थिर रहा और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 के कारण अचानक लगे नए लॉकडाउन की वजह से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की समस्याओं से प्रभावित रहा।

Tata Nexon EV Pooja - फोटो : Reddit
Tata Motors
दूसरी ओर, टाटा मोटर्स ने अप्रैल 2021 में 25,095 यूनिट्स के मुकाबले पिछले महीने 41,587 यूनिट्स डीलरों को डिस्पैच की। जिससे कंपनी ने 66 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। 

Toyota Glanza 2022 - फोटो : Toyota
Toyota Kirloskar Motor
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कहा कि अप्रैल में उसकी थोक बिक्री 57 प्रतिशत बढ़कर 15,085 यूनिट्स हो गई, जो कि पिछले साल इसी महीने में 9,600 यूनिट्स थी।
विज्ञापन

Skoda Kushaq - फोटो : Skoda
Skoda
Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने भी कहा कि अप्रैल में इसकी बिक्री पांच गुना बढ़कर 5,152 यूनिट्स हो गई। जो अप्रैल 2021 में 961 यूनिट्स की तुलना में इसकी दूसरी सबसे बड़ी मासिक बिक्री बन गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें