फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamaha FZ-X: यामाहा की नई स्पोर्टी कम्यूटर बाइक भारत में जल्द होगी लॉन्च, जानें डिटेल्स

Sat, 17 Apr 2021 05:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Yamaha ने FZ-X नाम को पिछले साल दिसंबर में रजिस्टर कराया था। ऐसे अटकले लगाई गईं थी कि इस नाम का इस्तेमाल Yamaha FZ सीरीज की किसी एडवेंचर मोटरसाइकिल के लिए किया जा सकता है। लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है।
विज्ञापन
Yamaha FZ (File Photo) - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Yamaha FZ-X Launch Soon: Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) भारतीय बाजार में एक नए स्पोर्टी कम्यूटर बाइक को उतारने की तैयारी कर रही है। आकर्षक लुक और शानदार फीचर्स वाली इस बाइक को कंपनी इस साल गर्मियों तक लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में एक सरकारी दस्तावेज इंटरनेट पर लीक हो गई। इसके मुताबिक यामाहा FZ-X की जल्द ही भारत में बिक्री शुरू होगी। 
विज्ञापन

यामाहा की एक नई कम्यूटर बाइक को मार्च 2021 में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है कि FZ-X वही मोटरसाइकिल है या कोई अन्य बाइक। 

Yamaha ने FZ-X नाम को पिछले साल दिसंबर में रजिस्टर कराया था। ऐसे अटकले लगाई गईं थी कि इस नाम का इस्तेमाल Yamaha FZ सीरीज की किसी एडवेंचर मोटरसाइकिल के लिए किया जा सकता है। लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है। 

लीक हुए दस्तावेज से पता चलता है कि बाइक में 149 cc FZS-FI प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 250 cc का इंजन नहीं मिलेगा। यह वही इंजन है जो 7,250 rpm पर 12.4 bhp का अधिकतम पावर जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिल सकता है। 

यामाहा के इस नई बाइक के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 2,020 mm, चौड़ाई 785 mm और ऊंचाई 1,115 mm होगी। बता दें कि FZS-FI की लंबाई 1,990 mm, चौड़ाई 780 mm और ऊंचाई 1,080 mm है। नई मोटरसाइकिल का बॉडीवर्क यूनिक है जिससे इसकी साइज में थोड़ा बदलाव किया गया है। वहीं इस बाइक का व्हीलबेस 1,330 mm है। 
विज्ञापन

जहां तक इसकी भारत में लॉन्चिंग डिटेल्स की बात है, तो इस बाइक को 2021 के मध्य तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी इस बारे में ज्यादा जानकारी भविष्य में जल्द ही साझा कर सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें