अक्सर कई कारों को चलाने पर एग्जॉस्ट से काला धुआं निकलता है। ऐसा होना सामान्य बात होती है। या फिर इससे कार को बड़ा नुकसान भी हो सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं। साथ ही इससे बचने के लिए उपाय भी इस खबर में बता रहे हैं।
क्यों निकलता है काला धुआं
अगर किसी कार को चलाने पर एग्जॉस्ट के जरिए सामान्य से ज्यादा काला धुआं निकलता है। तो इसका सीधा मतलब होता है कि इंजन में बड़ी गड़बड़ी हो सकती है। आमतौर पर ऐसी परेशानी की शुरुआत तब होती है जब इंजन में लगे सिलेंडर में हवा और ईंधन के अनुपात में गड़बड़ी हो जाती है।
क्यों होती है परेशानी
अगर किसी कार में जरुरत से ज्यादा सामान रखा जाए या फिर कार में क्षमता से ज्यादा यात्रियों को लेकर सफर किया जाता है। तो इंजन को भी अपनी क्षमता से ज्यादा काम करना पड़ता है। लंबे समय तक ऐसा किए जाने के कारण इंजन में खराबी आने लगती है। इसी कारण कार से एक समय बाद काला धुआं निकलने लगता है।
किस तरह करें बचाव
अगर आप भी अपनी कार को नुकसान से बचाना चाहते हैं। इसके साथ ही कार की उम्र को भी लंबा रखना चाहते हैं। तो कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है। कार की सर्विस को हमेशा समय पर करवाने से भी इस तरह की कई परेशानियों से कार को दूर रखा जा सकता है। इसके साथ ही समय पर इंजन ऑयल और ऑयल फिल्टर को भी बदला जाता है, तो भी इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।
करें यह काम
अगर सावधानी बरतने के बाद भी आपकी कार से काला धुआं निकल रहा है। तो जल्द से जल्द किसी अच्छे मैकेनिक के पास जाकर कार को दिखाना चाहिए। अगर कोई पार्ट खराब होने के कारण ऐसा हो रहा है, तो फिर उस पार्ट को जल्द से जल्द बदलना बेहतर रहता है। ऐसा न करने पर इंजन में कई और परेशानियों के आने का खतरा बढ़ जाता है और तब कार को ठीक करवाने में ज्यादा समय और पैसे दोनों लगते हैं।