फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota: पहली ऑल इलेक्ट्रिक कार bZ4X लॉन्च, सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर तक चलेगी SUV

Sat, 30 Oct 2021 02:47 PM IST
प्रशांत कुमार झा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कंपनी अगले चार साल में सात और  bZ मॉडल लाने की योजना बना रही है। इसके साथ ही कंपनी अमेरिका, यूरोप समेत चीनी बाजार में भी इसे उतारने की तैयारी कर रही है। इन देशों में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड सबसे ज्यादा है। ऐसे में कंपनी का लक्ष्य इन देशों में ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी लाना है। 
विज्ञापन
Toyota bZX4 SUV लॉन्च - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोयटा ने भारतीय बाजार में अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी  bZX4 SUV को लॉन्च कर दिया है। इस कार का नाम Toyota bZX4 SUV है । यह कंपनी की bZ श्रृंखला का पहला मॉडल है।  bZ नाम 'बियॉन्ड ज़ीरो' के लिए है जो कार्बन तटस्थता के प्रति टोयोटा के दृष्टिकोण को दर्शाता है। अपनी bZ रेंज की घोषणा के साथ ही टोयोटा अमेरिका, यूरोप, जापान और चीन में इलेक्ट्रिक वाहनों को उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी 2025 तक सात और  bZ मॉडल लाने की योजना बना रही है।
विज्ञापन


टोयोटा ने बताया कि वह एक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) बनाना चाहती है, जिसे कई सालों तक सुरक्षित और आसानी से चलाया जा सके। विशेष रूप से सर्दियों की सेटिंग में क्रूज़िंग रेंज हासिल करने में मददगार हो। नई  ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी में 71.4 kWh की बैटरी लगाई गई है। जहां तक रेंज की बात है तो टोयोटा ने अपनी क्रूज़िंग रेंज प्रति चार्ज बताई है। कंपनी ने फ्रंट-व्हील-ड्राइव एडिशन के लिए 500 किमी और ऑल-व्हील-ड्राइव एडिशन के लिए लगभग 460 किमी होने का दावा किया है। फ्रंट व्हील ड्राइव एडिशन सिंगल चार्ज में 150 kW मोटर को स्पोर्ट करता है ऑल-व्हील ड्राइव पर प्रत्येक एक्सल में 80 kW की मोटर लगाई गई है। टोयोटा ने बताया कि ईवी दुनिया भर में हाई-आउटपुट चार्जर्स के साथ बाजार में आती है और इसे 150 kW डायरेक्ट करंट की क्षमता के साथ 30 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें