फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vehicle Sales: साल के पहले महीने में कैसी रही वाहन बिक्री, किस सेगमेंट में रही मांग और किसमें आई कमी

Wed, 14 Feb 2024 12:23 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जनवरी 2024 में वाहनों की बिक्री कैसी रही। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स के मुताबिक जनवरी महीने में देशभर में कितने वाहनों की बिक्री हुई। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन साल 2024 के पहले महीने जनवरी में किस सेगमेंट के वाहनों की मांग रही और किस सेगमेंट के वाहनों की मांग में गिरावट या बढ़ोतरी दर्ज की गई। सियाम के मुताबिक बीते महीने के दौरान कितने वाहनों की बिक्री हुई है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


कितनी हुई बिक्री
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स की ओर से जनवरी महीने में कुल वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी महीने में कुल 1888194 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2023 के दौरान देशभर में कुल 1531444 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी बाइक की उम्र तो न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन


किस सेगमेंट में कुल कितनी बिक्री
सियाम की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2024 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 393074 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि जनवरी 2023 के दौरान यह संख्या 346080 थी। देश में बीते महीने में दो पहिया वाहन सेगमेंट में कुल बिक्री 1495183 यूनिट्स की रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 53537 यूनिट्स का रहा। बीते महीने दो पहिया वाहनों के सेगमेंट के साथ ही यात्री वाहन और ति-पहिया की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ

सेगमेंट के मुताबिक बिक्री
जनवरी 2024 में यात्री वाहन सेगमेंट में यात्री वाहन की 126505, यूटिलिटी वाहन सेगमेंट में 200917, वैन की 12019 यूनिट्स की बिक्री हुई। दो पहिया वाहन सेगमेंट में जनवरी 2024 के दौरान मोटरसाइकिल की कुल बिक्री 965613, स्कूटर की बिक्री 487534 और मोपेड की बिक्री 42036 यूनिट्स रही। ति पहिया सेगमेंट में पैसेंजर कैरियर की 41837, सामान ढोने वाले तिपहिया की 10000, ई-रिक्शा की 1262 और ई-कार्ट की 438 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें