टाटा मोटर्स की सेल में वैश्विक स्तर पर 13.9 की गिरावट दर्ज की गई । कंपनी की बिक्री जहां दिसंबर 2018 में 13.9 प्रतिशत थी वहीं वह गिरकर 1,00,551 वाहन रह गई। बता दें, इस सेल में जैगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की बिक्री भी शामिल है।
बता दें, टाटा अपनी सबसे दमदार एसयूवी हैरियर को 23 जनवरी को लांच करेगा। इस फ्लैगशिप एसयूवी ने लांचिंग से पहले ही बाजार पर कब्जा कर रखा है। टाटा की यह पहली कार है जो Discovery Sport वाले Land Rover के D8 प्लेटफार्म पर बनाई गई है। कार को चार वेरिएंट XE, XM, XT, and XZ में लांच किया जाएगा।
हैरियर कार में फिएट से लिया गया 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन 140 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया है। जिसे भविष्य के BSVI उत्सर्जन मानकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
हालांकि, हैरियर की कीमत को लेकर अभी महज अंदाजा लगाया ज रहा है। कि इसकी कीमत 15 लाख के आस पास हो सकती हैं।