टाटा के दोनों JTP मॉडल्स को कोयंबटुर बेस्ड जयेम ऑटो ने टाटा मोटर्स के साथ मिलकर बनाया है। कार के इंटीरियर में ब्लैक और रेड सीट दिए गए हैं। इसके अलावा कार में 8-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम मिलेगा। जो कि केनेक्टनेक्स्ट हेडड यूनिट के साथ मौजूद होगा। और ये एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को भी सपोर्ट कर सकेगा। कार के इंजन को एकदम नई तर्ज पर बनाया गया है यानि इसका इंजन इससे स्टैण्डर्ड कार से अलग करता है।
कार में 1.2 लीटर का रेवोट्रोन पेट्रोल इंजन होगा। जो 150 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। बता दें, कार के पहले मॉडल्स में भी यही इंजन दिया गया है लेकिन इस कार में इसकी आउटपुट क्षमता को बढ़ा दिया गया है।
जिसके चलते अब इस कार को 100 किमी की फ्तार पकड़ने में मात्र 10 सेकंड का समय लगेगा। टाटा टियागो जेटीपी की कीमत 6.39 लाख रुपए रखी गई है।