भारत के सबसे बड़े कमर्शियल वाहनों के निर्माता टाटा मोटर्स ने अपने सबसे आइकॉनिक व्यवसायिक वाहन टाटा 407 के सीएनजी वेरियंट को लॉन्च कर दिया है। ऑल न्यू-टाटा 407 के सीएनजी वेरियंट को डीजल वेरियंट के मुकाबले नॉन स्टॉप प्रॉफिट पर खरा उतरने के लिहाज से डिजाइन किया गया है जिससे बेहतरीन परफॉर्मेंस बेहतरीन ऑफर मिलता है।
नए वेरियंट की कीमत की शुरुआत (एक्सशोरूम प्राइज, पुणे) 12.07 लाख रुपये से की गई है। यह वाहन 10 फीट के लोड डेक के साथ उपलब्ध है। इससे वाहन में भारी मात्रा में सामान लादा जा सकता है। आई और एलसीवी सेग्मेंट में 5 टन से 16 टन वजन के ग्रॉस व्हीकल सेग्मेंट की रेंज में नया ऑफर टाटा मोटर्स के विस्तृत सीएनजी पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगा।
टाटा 407 सीएनजी को 3.8 लीटर के सीएनजी इंजन से पावर मिलती है।
यह ईंधन बचाने में सक्षम एसजीआई इंजन टेक्नोलॉजी का लाभ उठाती है और 85 पीएस की अधिकतम शक्ति प्रदान करती है। कम आरपीएम पर यह अपनी क्लास में बेस्ट टॉर्क उत्पन्न करती है। 4,995 किलो का जीवीडब्ल्यू वाहन 180 लीटर के फ्यूल टैंक की क्षमता से लैस है, जिससे यह माल को बेहद कम समय में एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के साथ उच्च उत्पादकता सुनिश्चित करता है।
टाटा 407 का शानदार एसएफसी (सेमी फॉरवर्ड कंट्रोल) केबिन हाई ग्रेड स्टील से बनाया गया है, जिससे वह ड्राइवरों और टाटा 407 के मालिकों की सुरक्षा के साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। टाटा 407 में आगे की तरफ पैराबोलिक सस्पेंशन दिया गया है, जिससे क्लच और गियर बार-बार बदलने की कोशिशों से मुक्ति मिलती है। इसका एनवीएच लेवल काफी कम है, जिससे सभी तरह के रास्तों पर इस गाड़ी को आसानी से ड्राइव किया जा सकता है।
ड्राइवर की सुविधा और केबिन में उसके मनोरंजन के लिए टाटा 407 यूएसबी मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और ब्लॉपंक्ट म्यूजिक सिस्टम से लैस है। टाटा 407 की नई रेंज अब फ्लीट ऐज के साथ आती है। इसे आदर्श तरीके से फ्लीट के मैनेजमेंट के लिए नेक्सट-जेन कनेक्टेड व्हीकल प्लेटफॉर्म के साथ बनाया गया है, जिससे वाहन के संचालन का समय बढ़ता है और स्वामित्व की कुल लागत में कमी आती है। यह 2 साल के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ मिलता है।