Revolt RV 400 bookings to re-open on October 21: Revolt Motors (रिवोल्ट मोटर्स) ने भारत की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, Revolt RV 400 को साल 2019 में लॉन्च किया और यह देश में तुरंत लोकप्रिय हो गई। हालांकि, अब तक इसकी पहुंच काफी सीमित थी क्योंकि यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सिर्फ 6 भारतीय शहरों में उपलब्ध थी। इसके अलावा, पिछले कुछ महीनों से इसकी बुकिंग बंद कर दी गई थी क्योंकि कंपनी को इस ई-बाइक की इतनी ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है कि अभी तक ग्राहकों को इसकी डिलीवरी नहीं की जा सकी थी। लेकिन अब, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ने एलान किया है कि Revolt RV 400 की बुकिंग 21 अक्टूबर, 2021 को दोपहर 12 बजे फिर से खुलेगी।
Revolt Motors ने अपनी जल्द आनेवाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल RV 400 की पहली झलक दिखाई है। कंपनी अगले कुछ हफ्तों में नई RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च कर सकती है। लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने इसका का टीजर वीडियो जारी किया है। वाहन निर्माता के मुताबिक Revolt RV 400 'भारत की पहली एआई-सक्षम मोटरसाइकिल' होगी। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ने यह भी कहा है कि RV 400 अब भारत के 70 शहरों में उपलब्ध होगी।
फीचर्स और ड्राइविंग रेंज
Revolt RV 400
- फोटो : For Reference Only
रेंज और स्पीड
आगामी Revolt RV 400 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3kW मिड-ड्राइव मोटर मिलने की उम्मीद है। इसमें 3.24kWh लिथियम-आयन बैटरी मिलेगा। इलेक्ट्रिक बाइक एक बार फुल चार्ज किए जाने के बाद 150 किलोमीटर तक की रेंज देने का वादा करती है। कंपनी का कहना है कि इस बाइक की टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा होगी।
शानदार फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो नई Revolt RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक में MyRevolt नाम का एक डेडिकेटेड स्मार्टफोन एप्लिकेशन दिए जाने की उम्मीद है। इसके जरिए राइडर कई कनेक्टिविटी फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें जियो-फेंसिंग, फुल बाइक डायग्नोस्टिक्स, बैटरी स्टेटस, कस्टमाइज्ड साउंड को चुनना, सवारी और माइलेज का डेटा जैसे फीचर्स शामिल हैं।
इन शहरों में भी मिलेगी
Revolt RV 400
- फोटो : For Reference Only
फिलहाल यह बाइक सिर्फ दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे शहरों में उपलब्ध है। अब, कंपनी की योजना अन्य महानगरों जैसे बंगलूरू, कोलकाता, जयपुर, सूरत, चंडीगढ़, लखनऊ और अन्य शहरों में विस्तार करने की है। टू-व्हीलर निर्माता नेकई टियर-II और टियर-III शहरों को शामिल किया है। इनमें हुबली और बेलगाम (कर्नाटक), हल्द्वानी (उत्तराखंड), वारंगल (तेलंगाना), तिरुपति (आंध्र प्रदेश), करनाल और पानीपत (हरियाणा), वापी (गुजरात), सोलन (हिमाचल प्रदेश) और बहुत से शहर शामिल हैं।
इन सभी शहरों में ग्राहकों की बिक्री के बाद की जरूरतों को पूरा करने के लिए रिवोल्ट मोटर्स सर्विस टचप्वाइंट खोले जाने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक बाइक में दिलचस्पी रखने वालों के पास आनेवाली रिवोल्ट ई-बाइक के सभी टचप्वाइंट पर टेस्ट राइड लेने का मौका होगा।