फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन गडकरी बोले: अमीर हो या गरीब सुरक्षा सबके लिए जरूरी, छोटी और सस्ती कारों में भी मिले छह एयरबैग

Sun, 19 Sep 2021 06:54 PM IST
संजीव कुमार झा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ज्यादातर निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवारों द्वारा खरीदी जाने वाली छोटी कारों में भी एयरबैग होना चाहिए। मंत्री ने सवाल किया कि सुरक्षा तंत्र केवल अमीर लोगों द्वारा उपयोग की जाने वाली प्रीमियम कारों के लिए ही क्यों प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को ऑटोमोबाइल कंपनियों से छोटी कारों में भी अधिक एयरबैग लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ज्यादातर निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवारों द्वारा खरीदी जाने वाली छोटी कारों में भी एयरबैग होना चाहिए। मंत्री ने सवाल किया कि सुरक्षा तंत्र केवल अमीर लोगों द्वारा उपयोग की जाने वाली प्रीमियम कारों के लिए ही क्यों प्रदान किया जाता है।

विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि छोटी कारों में अधिक एयरबैग के लिए उनका अनुरोध मौतों को रोकने और ऐसे वाहनों के लिए अधिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए था। गडकरी ने कहा कि ज्यादातर मध्यम वर्ग के लोग छोटी कारें खरीदते हैं और अगर ऐसे वाहनों में एयरबैग नहीं होंगे तो दुर्घटनाओं में अधिक मौतें होंगी। उन्होंने कहा कि इसलिए मैं सभी निर्माताओं से ऐसी छोटी कारों में कम से कम  छह एयरबैग प्रदान करने की अपील करता हूं ताकि उन्हें सुरक्षित बनाया जा सके। 

वहीं मंत्री की टिप्पणी के बाद ऑटोमोबाइल उद्योग के पेशेवरों ने अपनी मजबूरी बताते हुए कहा कि उच्च करों, सुरक्षा मानदंडों और उत्सर्जन ने उनके उत्पादों को और महंगा बना दिया है। लोगों को अधिक सुविधा के लिए अधिक पैसे देने पड़ेंगे।
विज्ञापन


हालांकि कंपनियों की प्रतिक्रिया के बाद मंत्री ने भी स्वीकार किया कि छोटी कारों में अधिक एयरबैग से कीमतों में 3,000-4,000 रुपये की वृद्धि होगी। लेकिन उन्होंने कहा कि हमारे देश में गरीबों को भी सुरक्षा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें