Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) वाहन के पावर स्टीयरिंग कंट्रोल की एक समस्या के कारण वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रिक EQC (ईक्यूसी) एसयूवी की करीब 20,000 यूनिट्स को रिकॉल करेगी। जर्मनी में फेडरल मोटर ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी द्वारा की गई एक जांच के मुताबिक, EQC की पावर स्टीयरिंग कंट्रोल यूनिट में पानी घुस सकता है। CarScoops की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
स्टीयरिंग यूनिट की समस्या से दुनिया भर में कुल 19,253 EQC प्रभावित हुए हैं और इनमें से 3,073 एसयूवी जर्मनी से हैं। हालांकि पानी के स्टीयरिंग यूनिट में घुसने के सही कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। वाहन निर्माता के डीलरशिप वापस बुलाए गए वाहनों के वायरिंग की जांच करेगी कि उनको कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा। यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो इंजीनियर कार की जरूरी मरम्मत करेंगे।
पहले भी हुई है रिकॉल
Mercedes-Benz EQC electric car
- फोटो : Mercedes
यह पहली बार नहीं है जब मर्सिडीज-बेंज की EQC इलेक्ट्रिक कार को रिकॉल किया जा रहा है। इस एसयूवी की कुछ यूनिट्स को पिछले साल नवंबर में भी क्षतिग्रस्त वायरिंग हार्नेस के कारण रिकॉल किया गया था। जिससे पावर स्टीयरिंग सिस्टम फेल हो सकता था और कार में आग भी लग सकती थी।
भारत की पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी
मर्सिडीज-बेंज ने पहली बार साल 2018 में यूरोप में EQC इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश की थी। कार निर्माता ने देश में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के रूप में पिछले साल के आखिर में पूरी तरह से निर्मित (सीबीयू) रूट के जरिए भारत में EQC इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश किया। यह भारत की लग्जरी कार सेगमेंट में पहला इलेक्ट्रिक वाहन बन गया।
पावर और टॉप स्पीड
Mercedes-Benz EQC Electric Car
- फोटो : Mercedes
EQC में एक फ्लोर-माउंटेड 80kWH लिथियम-आयन बैटरी है जो दो एसिंक्रोनस मोटर्स को पावर देती है, हर एक्सल पर एक, जो कुल मिलाकर 408 hp का पावर और 765 Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह एसयूवी सिर्फ 5.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। और इसकी टॉप स्पीड 180 किमी प्रति घंटा तक सीमित कर दी गई है।
ड्राइविंग रेंज
कंपनी का दावा है कि भारत-स्पेक EQC में फुल चार्जिंग पर 400 किमी की डब्ल्यूएलटीपी-प्रमाणित ड्राइविंग रेंज मिलती है। और यह एसयूवी बैटरी पैक पर आठ साल की वारंटी के साथ आती है।