फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: गाड़ी की ग्राउंड क्लियरेंस को चाहते हैं बढ़ाना, तो इन तीन उपायों को जरूर अपनाना, जानें डिटेल

Thu, 15 Feb 2024 09:45 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी अपनी कार की ग्राउंड क्लियरेंस को बढ़ाना चाहते हैं। तो किन बातों का ध्यान रखकर ऐसा आसानी से किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खराब सड़कों और ऊंचे स्पीड ब्रेकर पर जब गाड़ी को निकाला जाता है। तब कई बार कम ग्राउंड क्लियरेंस के कारण गाड़ी नीचे से लग जाती है। जिससे नुकसान भी हो सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस तरह से किसी भी गाड़ी का ग्राउंड क्लियरेंस बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन


बढ़ सकती है ग्राउंड क्लियरेंस
अक्सर सड़क पर स्पीड ब्रेकर आने के बाद जब कार को उसके ऊपर से निकाला जाता है। तो कई बार कार की ग्राउंड क्लियरेंस कम होने के कारण गाड़ी नीचे से स्पीड ब्रेकर पर लग जाती है। ऐसा होने से कुछ नुकसान भी हो जाता है। लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो आसानी से ग्राउंड क्लियरेंस को बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन


कॉयल स्प्रिंग असिस्टर से होगा फायदा
कॉयल स्प्रिंग असिस्टर के जरिए आप अपनी कार की ग्राउंड क्लियरेंस आसानी से बढ़ा सकते हैं। यह एक सस्ता और आसान तरीका है जिसे कोई भी व्यक्ति अपनी कार की ऊंचाई बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकता है। दरअसल, असिस्टर को पॉल्यूरीथेन से टिकाऊ पदार्थ से बनाया जाता है। इन्हें स्प्रिंग कॉयल के बीच में लगाया जाता है। एक बार लगाए जाने के बाद ये कॉयल के ट्रैवल को कम कर देते हैं। जिससे ये हार्ड हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन


इस तरह भी बढ़ाएं ग्राउंड क्लियरेंस
कार की ग्राउंड क्लियरेंस बढ़ाने का दूसरा तरीका है स्टीफर सस्पेंशन सेटअप। इस प्रक्रिया में कार में कंपनी से लगे हुए सस्पेंशन सेटअप को हटा दिया जाता है। इससे भी कार की ऊंचाई को 10 से 15 एमएम तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि कुछ कारों में कंपनियों की ओर से इस तरह के सेटअप को दिया जाने लगा है। लेकिन ज्यादातर कारों में सामान्य सस्पेंशन सेटअप ही दिया जाता है। कार में इस तरह के सेटअप को लगाने के बाद सस्पेंशन हार्ड हो जाता है जो साफ्ट सस्पेंशन के मुकाबले कार का संतुलन भी बेहतर बनाता है। अच्छे मेकैनिक से इस तरह का सेटअप लगवाने पर करीब 50 हजार रुपये तक का खर्च आ सकता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

यह है सबसे आसान तरीका
कार में ग्राउंड क्लियरेंस को ज्यादा करने के लिए कुछ लोग कार में बड़े टायर और रिम भी लगवाना पसंद करते हैं। हालांकि इस तरह के तरीके के कारण खर्च ज्यादा होता है। लेकिन इससे भी कार की ऊंचाई को बढ़ाया जा सकता है। इस तरह ग्राउंड क्लियरेंस बढ़वाने के कुछ नुकसान भी होते हैं। ऐसा करने पर कार का मौजूदा सस्पेंशन खराब भी हो सकता है और चलाते समय कार को एक तरफ मोड़ने में परेशानी भी हो सकती है। इस तरीके का उपयोग करने पर कार की ऊंचाई को आसानी से 10 से 12 एमएम तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें