निसान और टाटा भी चलीं इसी राह
वेबसाइट निक्कई एशिया के मुताबिक कुछ दूसरी कंपनियां भी होंडा का अनुकरण करने जा रही हैं। निसान मोटर इस साल सर्दी में नई एसयूवी पेश करने वाली है, जिसकी जापान में ऑनलाइन बिक्री की जाएगी। टोयोटा मोटर पिछले फरवरी में ही अमेरिका में इस तरह की सेवा शुरू कर चुकी है। टेस्ला कंपनी ने उसके पहले अमेरिका में ये सेवा शुरू कर दी थी। इस नए चलन को देखते हुए कई कंपनियों ने अपने डीलरशिप में कटौती शुरू कर दी है।
अमेरिकी शहर फिनिक्स में स्थित कंसल्टैंट जेक सेलिगर के मुताबिक घर बैठे लैपटॉप से कार खरीद लेना एक आसान प्रक्रिया है। आप फॉर्म भरते हैं और कुछ हफ्तों में कार आपके घर पहुंच जाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक ऑनलाइन कार बिक्री में टेस्ला दुनिया की अग्रणी कंपनी है। उसने 2019 में ही ये पहल कर दी थी। तब उसने कहा था कि वह अपने सभी शोरूम बंद कर देगी और सिर्फ ऑनलाइन बिक्री करेगी। पिछले साल दिसंबर में उसने ऑनलाइन बिक्री असल में शुरू कर दी। उधर चीन की लग्जरी कार निर्माता कंपनी लिंक एंड कॉ कार बिक्री के एक अलग तरीके का प्रयोग कर रही है। वह अपने शोरूम को क्लब कहती है। क्लबों को उसने सामुदायिक मेलजोल की जगह बनाने की कोशिश की है। वहां संगीत समारोह होते हैं। रिटेल शॉप और कॉफी लॉन्ज बनाए गए हैं। इस तरह वह ग्राहकों को वहां आकर्षित करने की कोशिश कर रही है।