फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई महीने में ये हैं देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलें, पढ़ें टॉप-10 लिस्ट

Sat, 22 Aug 2020 10:09 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bike Manufacturing Plant - फोटो : Social Media
विज्ञापन
आज हम आपको जुलाई महीने की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल अगर टॉप-10 बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिलों की बात करें तो जुलाई महीने में इनके कुल 7,54,037 यूनिट्स की बिक्री हुई। जुलाई 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल का खिताब Hero Splendor के पास रहा। ऐसे में अगर आप एक नई मोटरसाइकिल खरीदने जा रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके काम आ सकती है। इस खबर के बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि क्या आपकी पसंद भी है देश की पसंद। तो डालते हैं एक नजर, 
विज्ञापन

Hero Splendor


दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की Splendor जुलाई 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। जुलाई 2020 में इसके 2,13,413 मोटरसाइकिलों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। 


Hero HF Deluxe


भारतीय बाजार में टॉप-3 बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिलों में दो बाइक हीरो कंपनी की हैं। हीरो की HF Deluxe जुलाई महीने में देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही। इस महीने घरेलू बाजार में इसके 1,54,142 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।


Honda CB Shine


जुलाई महीने में टॉप-3 बेस्ट सेलिंग मोटसाइकिलों में Honda की CB Shine जगह बनाने में कामयाब रही। जुलाई 2020 में भारतीय बाजार में Honda की CB Shine के 88,969 मोटरसाइकिलों को ग्राहकों ने खरीदा।

Bajaj Pulsar


जुलाई महीने में टॉप-5 बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिलों में Bajaj Pulsar भी शामिल है। जुलाई महीने में Pulsar के 73,836 मोटरसाइकिलों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।


Hero Glamour


जुलाई महीने में पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में तीन बाइक्स हीरो कंपनी की हैं। Hero Glamour जुलाई 2020 में देश की पांचवी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही, जिसके 51,225 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। 


Hero Passion


Hero Passion भले ही टॉप-5 में जगह न बना पाई हो, लेकिन टॉप-10 बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिलों में यह छठे नंबर पर है। जुलाई महीने में इसे 44,377 भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।

Bajaj Platina


जुलाई महीने में Bajaj Platina देश की सातवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही, जहां इसके 35,103 यूनिट्स की बिक्री हुई


Bajaj CT


Bajaj CT के जुलाई 2020 में 33,774 यूनिट्स की बिक्री हुई।
विज्ञापन

TVS Apache


TVS Apache के जुलाई 2020 में 33,664 यूनिट्स की बिक्री हुई।


Royal Enfield Classic 350


Royal Enfield की लोकप्रिय बाइक Classic 350 देश की दसवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही। जुलाई महीने में इसके 25,534 यूनिट्स की बिक्री हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें