इस सुविधा को लांच करते हुए एस्कॉर्ट्स एग्री मशीनरी के सीईओ, श्री शेनु अग्रवाल ने कहा, “एस्कॉर्ट्स में हम 24X7 केयर बटन की शुरुआत के साथ ही ग्राहक सेवा में नए मापदंड तैयार करना चाहते हैं। हमारे ट्रैक्टर देश के दूर-दराज़ के इलाकों में चलाए जाते हैं। हमारे ग्राहकों की आजीविका उनके ट्रैक्टरों के भरोसे चलती है। व्यस्त सीज़न में एक भी दिन ट्रैक्टर में कोई तकलीफ आने से उन्हें बड़ा नुकसान हो सकता है। कोई भी समस्या आने पर उन्हें तुरंत सहायता देने के लिए हम बड़ी संख्या में मोबाइल सर्विस वैन और बाइक में निवेश कर रहे हैं, जो हमारी डीलरशिप पर तैनात रहेंगी और ज़रूरत पड़ने पर ग्राहक के स्थान पर पहुंचकर उन्हें मदद करेगी।”
एस्कॉर्ट्स द्वारा विकिसत केयर 24X7 डिवाइस अब सभी पावरट्रैक और फार्मट्रैक ट्रैक्टर्स पर फैक्ट्री में ही फिट की जाती है, जिसमें एक स्पीकर फोन, एक माइक्रोफोन और एक खास तौर पर निर्मित सिम कार्ड भी है, जो एस्कॉर्ट्स को अपने बेचे गए ट्रैक्टर और उसे खरीदने वाले ग्राहक के साथ दो-तरफा और सीधा संपर्क बनाने में मदद करेगा। इस बटन को दबाने के बाद, कुछ ही सेकेंड में ग्राहक को कंपनी की तरफ से कॉल आ जाता है और कंपनी के प्रशिक्षित इंजीनियर उन्हें ऑनलाइन सहायता प्रदान करते हैं। अगर किसी वजह से ग्राहक को उसके मोबाइल पर संपर्क नहीं किया सकता, तो ट्रैक्टर पर लगी डिवाइस में मौजूद सिम पर कॉल किया जाएगा और उसमें मौजूद स्पीकर और माइक्रोफोन से बातचीत की जा सकेगी। इसके बाद अगर ज़रूरत पड़ती है तो कंपनी का इंजीनियर निकटतम एस्कॉर्ट्स डीलरशिप से अपने प्रशिक्षित कर्मचारियों को रवाना करेंगे देखा जाए तो यह पहली बार है जब देश में ट्रैक्टर के लिए इस तरह की सर्विस शुरू की गई है, इसमें यक़ीनन फायदा ग्राहकों को ही होगा।