eWheelers Electric vehicle eBike Studio
- फोटो : eWheelers
दिल्ली में वायु प्रदूषण के बढ़ते असर को नियंत्रण में लाने के लिए सरकार लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है। इस कड़ी में दिल्ली एनसीआर में फॉसिल फ्यूल के उत्सर्जन के बोझ को कम करने के प्रयास में, ईव्हीलर्स ने अपने नए ईबाइक स्टूडियो को लॉन्च किया है। खराब वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के बीच गैर प्रदूषणकारी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मार्केटप्लेस ईव्हीलर्स का भी प्रभाव बढ़ रहा है। ईव्हीलर्स ने पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर में एक अनोखे ई-स्टूडियो को लॉन्च किया है। स्टूडियो ’ई ग्रीन ऑटोमोटिव्स’ बाइक प्रेमियों को बाइक चलाने का एक नया अनुभव देने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो न सिर्फ किफायती है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है।
हैदराबाद में मुख्यालय के साथ तेजी से विस्तार कर रही ईव्हीलर्स के सीईओ वासु देवा रेड्डी बीराला ने बताया, "इलेक्ट्रिक व्हीकल्स दिल्ली के एक्यूआई में गिरावट का प्रभावी समाधान हो सकता है। मैं ईबाइक्स को भविष्य का वाहन मानता हूं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि ई-बाइक चलाने के लिए किसी रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस की भी जरूरत नहीं है।"
eWheelers Electric vehicle eBike Studio
- फोटो : eWheelers
बीराला ने आगे कहा, "ईस्टूडियो में 10 से अधिक प्रमुख ब्रांडों के 20 से ज्यादा ई-बाइक और ई-स्कूटर मॉडल हैं। मूल्य सीमा प्रतिस्पर्धी 40,000 रुपये से शुरू होती है। हम खरीदारों को आसान फाइनेंस विकल्प भी प्रदान करते हैं ताकि ग्राहकों को कोई वित्तीय समस्या न हो और ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ ना पड़े।"
भारी वाहनों के प्रदूषण सहित विभिन्न कारणों से दिल्ली में एक्यूआई हर गुजरते दिन के साथ खराब होता जा रहा है, इसलिए सभी निवासियों की जिम्मेदारी है कि वे अपना काम करें और इलेक्ट्रिक वाहनों को जीवन के तरीके के रूप में अपनाएं। ये ग्रीन व्हीकल न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल हैं बल्कि जेब को भी राहत देते हैं क्योंकि ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं। ईवीएस इलेक्ट्रिक चार्ज पर चलते हैं और उन्हें ईंधन की जरूरत नहीं होती है।
ई-स्टूडियो के मालिक राम कुमार ने कहा, "अब ई-बाइक का गर्वित मालिक बनने के लिए बस स्टूडियो का दौरा करना होगा, प्रमुख ई-बाइक मॉडल तलाशने होंगे, सुविधाओं और कीमतों की तुलना करनी होगी, टेस्ट राइड सवारी के साथ व्हीकल का अनुभव करना होगा, और फिर ऑर्डर करें और अपनी सही ई-बाइक चुनें।"
एक अन्य मालिक सुशील ने कहा, "ईबाइक स्टूडियो फ्री रोड साइड असिस्टेंट (आरएसए) प्रदान करेगा। न सिर्फ ई-बाइक, यहां तक कि ई-साइकिल, ई-स्कूटर, ई-होवरबोर्ड आदि सभी ईवी एक ही जगह पर उपलब्ध हैं।"
ई-व्हीलर्स की विस्तार योजनाओं के बारे में बात करते हुए, बीराला ने कहा, "अभी हम दिल्ली एनसीआर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और उसके बाद हम पूरे भारत में विस्तार की योजना पर काम कर रहे हैं।"