जर्मनी की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Audi India (ऑडी इंडिया) ने Audi e-tron GT (ऑडी ई-ट्रॉन जीटी) और RS e-tron GT (आरएस ई-ट्रॉन जीटी) को आधिकारिक तौर पर बुधवार को भारतीय कार बाजार में लॉन्च कर दिया है।
Audi e-tron GT and Audi RS e-tron GT Electric Car Launch in India Know Price : जर्मनी की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Audi India (ऑडी इंडिया) ने Audi e-tron GT (ऑडी ई-ट्रॉन जीटी) और RS e-tron GT (आरएस ई-ट्रॉन जीटी) को आधिकारिक तौर पर बुधवार को भारतीय कार बाजार में 1.79 करोड़ रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने e-tron (ई-ट्रॉन) और e-tron Sportback (ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक) को जुलाई में लॉन्च किया था। ऑडी इंडिया ने देश में इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में भले ही थोड़ी देर से एंट्री की हो, लेकिन अब भारतीय कार बाजार में लग्जरी और गैर-लग्जरी ब्रांड के वाहनों के साथ बड़े रेंज की पेशकश करती है।
विज्ञापन
इन दोनों ई-ट्रॉन जीटी कारों का इस साल फरवरी में ग्लोबल डेब्यू किया गया था। और इस महीने की शुरुआत में इनकी बुकिंग शुरू कर दी गई थी। ई-ट्रॉन जीटी और आरएस मॉडल Porsche Taycan (पोर्श टेक्कन) के प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं। बता दें कि पोर्श और ऑडी दोनों का ही मालिकाना हक फॉक्सवैगन समूह के पास है। ऑडी ने पोर्श की पहली ईवी से टेक्नोलॉजी से जुड़ी कई जानकारी ली है।
Audi RS e-tron GT
- फोटो : Audi
कितनी है कीमत
Audi e-tron GT एक चार दरवाजों वाली कूपे सेडान कार है जो भारत में जर्मन ब्रांड के इलेक्ट्रिक व्हीकल लाइनअप में शामिल हुई है। भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.79 करोड़ रुपये है। वहीं, RS e-tron GT एक हाई-परफॉर्मेंस कूपे सेडान कार है। ऑडी ने भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.05 करोड़ रुपये तय की है।
ड्राइविंग रेंज और रफ्तार
Audi e-tron GT और RS e-tron GT में 93 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक और दो इलेक्ट्रिक मोटर्स मिलता है। RS e-tron GT में 590 bhp का पावर और 830 Nm का टॉर्क मिलता है। यह कार सिर्फ 3.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकती है। हालांकि स्टैंडर्ड e-tron GT में 469 bhp का पावर और 630 Nm का टॉर्क मिलता है। और यह कार 4.1 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ती है। यह इलेक्ट्रिक कूपे सेडान कार एक बार फुल चार्जिंग पर 388 किमी से 500 किमी के बीच WLTP ड्राइविंग रेंज का दावा करते हैं।
बैटरी चार्जिंग
ई-ट्रॉन जीटी और आरएस ई-ट्रॉन जीटी 11 किलोवाट एसी पोर्टेबल चार्जर के साथ आते हैं जो ई-ट्रॉन जीटी कारों को पांच फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज करने में 9 घंटे 30 मिनट का समय लेते हैं। हालांकि, इसके साथ एक 22 kW का चार्जर भी मिलता है जो यह काम करने में 5 घंटे 15 मिनट का समय लेता है। वहीं, एक 270 kW DC फास्ट चार्जर के जरिए सिर्फ 22.5 मिनट में बैटरी को पांच फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।
फीचर्स
e-tron GT कूपे सेडान स्पेस के मामले में एक व्यावहारिक कार है, जिसकी लंबाई 4,990 mm और चौड़ाई 1,960 mm है। इलेक्ट्रिक कार में बोनट के नीचे 405-लीटर का बूट स्पेस और 85-लीटर स्टोरेज स्पेस भी मिलता है। इस इलेक्ट्रिक कार की फीचर्स की बात करें तो इसमें एमएमआई इंटरफेस के साथ 10 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच का वर्चुअल कॉकपिट, ऑटोमैटिक एसी, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, एंबियंट लाइटिंग जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।