फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamaha R15 V4 : यामाहा की एंट्री-लेवल सुपरस्पोर्ट बाइक का न्यू जनेरेशन मॉडल लॉन्च, मिले कई अपडेट्स

Tue, 21 Sep 2021 05:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यामाहा मोटर इंडिया ने देश में अपनी नई YZF-R15 V4.0 मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया है। भारत दुनिया का पहला देश है जहां कंपनी ने न्यू-जेनरेशन R15 को उतारा है।
विज्ञापन
2021 Yamaha YZF-R15 V4 - फोटो : Yamaha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2021 Yamaha YZF-R15 V4 launched : Yamaha ने आखिरकार भारत में नई R15 मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने मंगलवार को देश में अपनी नई YZF-R15 V4.0 मोटरसाइकिल लॉन्च करने का एलान किया। भारत दुनिया का पहला देश है जहां कंपनी ने न्यू-जेनरेशन R15 को उतारा है। जापानी की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी की एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक की चौथी पीढ़ी का मॉडल है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स स्टैंडर्ड और हाई-स्पेक M में उतारा है। यामाहा ने नई YZF-R15 V4.0 बाइक की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 1.68 लाख रुपये तय की है। 
विज्ञापन


यामाहा ने भारत में अपनी एंट्री-लेवल सुपरस्पोर्ट बाइक के न्यू जनेरेशन मॉडल को कई सारे अपडेट्स के साथ पेश किया है। नई मोटरसाइकिल में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) के साथ-साथ क्विक शिफ्टर सहित कई अपडेट्ड फीचर्स दिए गए हैं। बता दें कि आमतौर पर यह फीचर्स सिर्फ हायर और ज्यादा प्रीमियम सुपरबाइक में देखने को मिलती हैं। 

नई बाइक के अन्य अहम हाईलाइट्स की बात करें तो इसमें अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यामाहा मोटरसाइकिल कनेक्ट और गियर शिफ्ट इंडिकेटर के साथ YZF-R1 से प्रेरित एक नया एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ट्रैक एंड स्ट्रीट मोड शामिल हैं। 
विज्ञापन

न्यू-जेनरेशन R15 को एक नई रेंज-टॉपिंग M ट्रिम भी मिला है जिसमें स्टैंडर्ड वेरिएंट की तुलना में ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इसे नए रंगों के विकल्पों के साथ उतारा गया है। न्यू-जेनरेशन मॉडल पिछले महीने ही देश भर के डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गया था। 

बाइक के एक्सटीरियर में हुए बदलावों की बात करें तो, बाइक को पूरी तरह से नया स्टाइल दिया गया है जो नई Yamaha YZF-R7 से प्रेरित है। बाइक के फ्रंट को कुछ इस तरह से तैयार किया गया है कि इसे एक बड़ी बाइक का लुक और बेहतर एयरोडायनमिक्स दिया जा सके। 

इंजन और पावर
नई अपडेटेड स्पोर्ट्स बाइक में 155 cc, 4-स्ट्रोक, लिक्विड-कूल्ड, SOHC, 4-वाल्व इंजन मिलता है। यह इंजन 10,000 rpm पर अधिकतम 18.4 PS का पावर और 7,500 rpm पर 14.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) के साथ फ्यूल-इंजेक्टेड मोटर को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। 

नई R15 के अलावा कंपनी ने भारत में नया Aerox 155 मैक्सी-स्कूटर भी पेश किया है। 
विज्ञापन

नई बाइक के लॉन्च के मौके पर, यामाहा मोटर इंडिया समूह की कंपनियों के अध्यक्ष, मोटोफुमी शितारा ने कहा, " 'द कॉल ऑफ द ब्लू' ब्रांड अभियान के तहत, यामाहा ने बेहतरीन उत्पादों और सर्विस को लॉन्च किया है। आज, मुझे भारत में YZF-R15 V4 के वर्ल्ड प्रीमियर का एलान करते हुए खुशी हो रही है। यह हमारी वैश्विक योजनाओं में भारतीय बाजार के महत्व को दर्शाता है। YZF-R15 V4 में YZF-M1 और YZF-R1 के समान रेसिंग डीएनए है। R15 V4 भारतीय ग्राहकों को वह सभी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी प्रदान करेगा जो यामाहा ने कई रेसिंग गतिविधियों के संचालन से प्राप्त की है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें