अगर सड़क पर वाहन को किसी जानवर की वजह से नुकसान हुआ है तो बीमा का फायदा मिलेगा। मगर इसके लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस से किसी तरह का फायदा नहीं मिलता है। जी हां, जानवर की वजह से वाहन को नुकसान हुआ है तो आपके पास काप्रेहेंसिव बीमा होना चाहिए।
अगर कोई जानवर सड़क पर खड़े हुए वाहन को टक्कर मारकर या अन्य तरीके से नुकसान पहुंचाता है तो काप्रेहेंसिव बीमा में इसका कवर मिलता है। ऐसे में वाहन को किसी भी जानवर के हमले से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए काप्रेहेंसिव बीमा लेना चाहिए। काप्रेहेंसिव बीमा मेंं सड़क हादसा, आग, वाहन की चोरी, वाहन के साथ तोड़फोड़, किसी भी नागरिक द्वारा नुकसान पहुंचाने पर, प्राकृतिक आपदा से नुकसान और शारीरिक चोट आदि में लाभ मिलता है।