फरवरी का महीना खत्म हो रहा है और गर्मियों की शुरूआत हो रही है। गर्मियों से पहले कार को सही कंडीशन में कैसे रखा जाए। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
भारत के कई राज्यों में हल्की गर्मी पड़ना शुरू हो गई है। वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में दिन में गर्मी और सुबह शाम मौसम में हल्की ठंडक है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आपके पास कार है तो गर्मियों की शुरूआत से पहले कार में कुछ चीजों का ध्यान रखने से आपको गर्मियों में किसी तरह की परेशानी नहीं होती।
Trending Videos
विज्ञापन
एसी सर्विस
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
चिलचिलाती गर्मी में अगर कार से कहीं जाना हो तो सबसे पहले कार में एसी को चलाया जाता है। इसलिए गर्मियों की शुरूआत से पहले कार के एसी की सर्विस करवाना काफी जरूरी होता है। गर्मियों में कार का एसी सही से काम नहीं करेगा तो केबिन में ठंडक नहीं होगी जिससे सफर के दौरान काफी परेशानी होगी। गर्मियों के शुरू होने से पहले अगर एसी की सर्विस करवाई जाए तो मेकैनिक के पास ज्यादा समय भी होता है और ऐसे में अच्छी तरह से सर्विस करवाई जा सकती है।
अगर आप हर सर्विस पर कार के इंजन को ठंडा करने के लिए कूलेंट नहीं बदलवाते हैं तो कोई बात नहीं लेकिन गर्मी शुरू होने से पहले कार के इंजन का तापमान सही रखने के लिए कूलेंट का सही और पूरी मात्रा में होना काफी जरूरी होता है। कूलेंट खराब होने या कम होने के कारण गर्मियों में कार में हीटिंग की समस्या आ सकती है जिससे इंजन के कई पार्ट्स भी खराब हो सकते हैं।
गर्मियों की शुरूआत के समय ही अगर कार की बैटरी को चेक करवाया जाए तो सफर के दौरान कभी परेशानी नहीं होती। अक्सर बैटरी लगवाने के बाद लोग उसे चेक करवाना भूल जाते हैं जिससे उसमें बैटरी वाटर की कमी होने लगती है और बैटरी वीक हो जाती है। बैटरी वीक होने के बाद स्टार्ट करने में भी परेशानी आ सकती है, इसलिए गर्मियों की शुरूआत से पहले बैटरी चेक करवाएं और अगर जरूरत हो तो उसमें बैटरी वाटर टॉप-अप करें।
गर्मियों की शुरूआत होने से पहले अगर आप कार की सर्विस करवाते हैं तो यह आपके साथ ही कार के लिए भी काफी अच्छी बात होती है। कार में कई ऐसे हिस्से और पार्ट्स होते हैं जो ज्यादा तापमान में खराब हो सकते हैं, सर्विस के दौरान उनकी चेकिंग भी हो जाती है और जरूरत पड़ने पर समय रहते हुए उसे बदलने से कोई परेशानी भी नहीं आती।
हमेशा कार के टायर में हवा का रखें ध्यान
- फोटो : सोशल मीडिया
सर्दियों के मुकाबले गर्मियों में टायरों की देखभाल ज्यादा करनी पड़ती है। ज्यादा तापमान के साथ सड़क भी काफी गर्म हो जाती है जिसका असर टायर्स पर होता है। कोशिश करें कि जब भी कार चलाएं टायरों में सही हवा भरी हुई हो। संभव हो तो गर्मियों में टायरों में नाइट्रोजन गैस भरवाएं, इससे टायर गर्मियों में भी ठंडे रहेंगे और टायरों की लाइफ बढ़ जाएगी।