फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर की इस दिशा में रखें पौधे, जीवन में होगी तरक्की

Fri, 27 Sep 2024 01:48 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वास्तु शास्त्र में छोटे-बड़े पौधों को रखने की एक निर्धारित जगह बताई गई है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और घर के लोग अपने जीवन में तरक्की करते हैं।
विज्ञापन
plants - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vastu Tips  कई लोगों को घर में पेड़ पौधे लगाने का शौक होता है। लोग घर में छोटे-बड़े हर तरह के पौधे लगाना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग अपने घर के गार्डन में बड़े-बड़े वृक्षों जैसे पेड़ भी रखना पसंद करते हैं। लेकिन इस दौरान हमें वास्तु के नियमों का ध्यान भी जरूर रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में छोटे-बड़े पौधों को रखने की एक निर्धारित जगह बताई गई है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और घर के लोग अपने जीवन में तरक्की करते हैं।

विज्ञापन


वास्तु शास्त्र के अनुसार, घूोोर में छोटे-बड़े पौधे रखने की अपनी एक निर्धारित जगह है, क्योंकि पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करते हैं। अगर आप उन्हें सही जगह पर रखते हैं, तो घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही घर में धन, वैभव और सुख समृद्धि की कमी नहीं रहेगी।

Vastu Tips: दुर्भाग्य का कारण साबित होती हैं घर-दफ्तर में मौजूद ये चीजें, आज ही निकाल दें बाहर
विज्ञापन


घर में छोटे पेड़ पौधों को हमेशा उत्तर पूर्व दिशा या फिर पूर्व दिशा में रखना चाहिए, क्योंकि ये दिशा हरे रंग की होती है और इसमें वायु तत्व होता है। अगर आप इस दिशा में पौधे लगाते हैं, तो यहां से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। ऐसा करने से घर का वातावरण शुद्ध और हवा शुद्ध होती है। साथ ही घर के लोग भी निरोगी रहते हैं।

Vastu Shastra: भगवान की मूर्ति का खंडित होना किस बात का संकेत? जानें वास्तु के अनुसार उपाय
विज्ञापन


अगर आप घर में बहुत बड़े और लंबे पेड़ों को लगाना चाहते हैं, तो इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। ये दिशा काफी शुभ मानी जाती है। दरअसल घर में नकारात्मक ऊर्जा ज्यादातर उसी दिशा से आती है। ऐसे में पेड़ अपनी सकारात्मक ऊर्जा से उस नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने का काम करते हैं। बड़े और लंबे पेड़ को कभी भी पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य की किरणों का घर में प्रवेश रुक जाता है।

Vastu Tips: घर में लगाएं ये पांच चमत्कारी पौधे, हर तरफ से होगी तरक्की
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें