इन बातों का भी रखें ध्यान
- यदि आपके मकान में ऊपरी मंजिल पर कोई किराएदार है और आप नीचे रहते हैं तो अपने मुख्य द्वार के सामने सीढ़ियां न बनवाएं। कहा जाता है कि इससे ऊपरी मंजिल पर रहने वालों की तरक्की होती है किंतु आपकी तरक्की में बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं।
- घर में बनी हुई सीढ़ियों के नीचे यदि खाली स्थान है तो उसके नीचे कभी भी उसके नीचे बाथरुम, टॉयलेट या रसोई नहीं बनवानी चाहिए। इसके अलावा एक्वेरियम भी सीढ़ियों के नीचे नहीं रखना चाहिए।
- सीढ़ियों में यदि कोई वास्तु दोष है और उसे तोड़ा नहीं जा सकता है तो सीढ़ियों के नीचे पिरामिड रखना चाहिए इससे वास्तु दोष की समस्या दूर होती है।