फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता और शोहरत दिलाते है ये पक्षी

Tue, 05 Feb 2013 04:32 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेहनत और लगन से काम करने के बाद भी अगर आपको सफलता और प्रसिद्धि नहीं मिल पा रही है तो आपको फेंगशुई के उपाय को आजमाकर देखना चाहिए। फेंगशुई में कुछ पक्षियों को लकी माना गया है। इन पक्षियों की तस्वीर अथवा मूर्ति घर में रखने से नकारात्मक उर्जा हमारे आस-पास नहीं रहती है और सफलता के योग बनने लगते हैं।
विज्ञापन


फेंगशुई में सफलता और प्रसिद्धि के लिए दक्षिण दिशा को उर्जावान बनाने की बात कही जाती है, क्योंकि प्रसिद्धि की दिशा दक्षिण है। दक्षिण दिशा को उर्जावान बनाने के लिए फेंगशुई में फिनिक्स पक्षी को उत्तम माना गया है। फिनिक्स पक्षी सफलता प्रदान करने वाली उर्जा, प्रसिद्धि और विकास का प्रतिनिधित्व करती है। इस पक्षी की तस्वीर अथवा मूर्ति घर के दक्षिणी भाग में रखने से कठिन परिस्थितियों से निकलने में आसानी होती है। यह घर में रहने वाले लोगों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की उर्जा प्रदान करती है।

फिनिक्स के बाद फेंगशुई में कलगी वाला मुर्गा को लकी माना जाता है। यह भी प्रसिद्धि क्षेत्र को उर्जावान बनाता है। कलगी वाला मुर्गा सौन्दर्य, लोकप्रियता और अधिकार वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के दक्षिण भाग में रखने से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यक्ति जिन क्षेत्रों से जुड़ा होता है उसमें तेजी से कामयाबी ओर अग्रसर होता रहता है। कलगी वाले मुर्गा की तरह मोर को भी प्रसिद्धि दिलाने वाला पक्षी माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें