फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी दिलाने में इन दो ग्रहों की भूमिका है अहम, ऐसे करें मजबूत

Mon, 10 Feb 2020 03:09 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सरकारी नौकरी - फोटो : demo pics
आपके मन में भी सरकारी नौकरी पाने या अपने वर्तमान करियर में सफलता पाने की चाह अवश्य होगी। वैसे तो नौकरी में तरक्की पाने के उपाय कई हैं। आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र के ऐसे दस आजमाएं हुए उपाय बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप अपने करियर को ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। ये उपाय बेहद ही सरल और आसान हैं।
विज्ञापन

2 of 7
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य और शनि ग्रह सरकारी नौकरी दिलाने में अहम भूमिका अदा करते हैं। सूर्य ग्रह सरकारी नौकरी के लिए जिम्मेदार है। वहीं शनि ग्रह कुंडली के दशम भाव का स्वामी है और यह व्यक्ति के नौकरी-पेशा के विषय में जानकारी देता है। समझ लीजिए अगर आपको करियर में किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो आपकी कुंडली का दशम भाव कमजोर है अथवा वह किसी शत्रु ग्रह से पीड़ित है। ऐसी स्थिति में हमें वैदिक ज्योतिष में बताए गए उपाय को करने चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 7
सूर्य ग्रह - फोटो : Pixabay
सूर्य ग्रह सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में उच्च पद की नौकरी और लीडरशिप का कारक है। यानि जब आपकी तरक्की होगी तो आपको उच्च पद प्राप्त होगा और यह बिना लीडरशिप क्वालिटी के संभव नहीं है। अतः सूर्य ग्रह की उपासना कर आप करियर में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना सूर्योदय के समय सूर्य देवता को जल का अर्ग्घ दें।

4 of 7
शनि ग्रह - फोटो : Pixabay
शनि ग्रह को मजबूत बनाने के लिए आपको शनि ग्रह से संबंधित उपाय करने की आवश्यकता है। आप शनिवार के दिन काले तिल का दान कर सकते हैं। शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे शनिवार को प्रातः और संध्याकाल में दीपक जला सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
kundali - फोटो : kundali
आपकी कुंडली के दशम भाव जो ग्रह बैठा है, सबसे पहले उस ग्रह को मजबूत करें, तथा इस भाव पर किसी शत्रु ग्रह की दृष्टि है तो उसके भी उपाय करें। इसके लिए आप किसी विद्वान ज्योतिष से सलाह ले सकते हैं या स्वयं ही जानकारी जुटाकर इस ग्रह को मजबूत कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
shani dev
शनि ग्रह कर्म फलदाता है। यह कर्म भाव यानि कुंडली के दशम भाव का भी अधिपति है। यदि किसी जातक की कुंडली में शनि ग्रह कमजोर है तो निश्चित ही उसे कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ रही होंगी। ऐसी स्थिति में शनि ग्रह की शांति के उपाय करने चाहिए। इसके निमित्त आप शनिवार व्रत, शनिवार को काले तिल और सरसों के तेल का दान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
navgrah - फोटो : aa
नवग्रह शांति हवन से सभी ग्रह शुभ हो जाते हैं और फिर जातकों को इसके शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। इसके लिए आपको योग्य पंडित से हवन कराना चाहिए। नवग्रह शांति के लिए आप नवग्रह यंत्र को शुभ मुहूर्त में स्थापित कर उसकी आराधना कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें