फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष: मकर राशि के बाद अब इस राशि में प्रवेश करेंगे शनि, शुरू हो जाएगी साढ़ेसाती

Sun, 27 Jun 2021 04:46 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस समय शनिदेव मकर राशि में गोचर कर रहे हैं ऐसे में धनु,मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। जबकि मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है।
विज्ञापन
कुंभ राशि में प्रवेश करने पर इस राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण आरंभ हो जाएगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिदेव को सभी ग्रहों में न्यायाधिपति कहा गया है,क्योंकि व्यक्ति के कर्मो के आधार पर यह फल प्रदान करते हैं। अच्छे कर्म करने पर शनिदेव अच्छा फल और बुरा कर्म करने वालों को बुरा फल देते हैं। ज्योतिष में शनि को सबसे धीमी चाल चलने वाला ग्रह माना गया है। यह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं। शनि अभी मकर राशि में विराजमान हैं, ये इस राशि में 24 जनवरी 2020 से हैं। अब इसके बाद शनि 2022 को अपनी राशि बदलेंगे। शनि के राशि बदलने पर कुछ राशियों के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती आरंभ हो जाती है। आइए जानते हैं शनि के अगले वर्ष में राशि बदलने पर किन-किन पर इसका प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन


इस राशि पर शुरू होगी शनि साढ़ेसाती
शनिदेव अगले वर्ष अप्रैल महीने की 29 तारीख को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में प्रवेश करने पर इस राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण आरंभ हो जाएगा। शनि साढ़ेसाती ढाई-ढाई वर्षों के लिए तीन चरणों में आती है। शनि के कुंभ राशि में आने पर मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण आरंभ हो जाएगा। इसके अलावा धनु राशि शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी।

तीन राशियों पर है शनि की साढ़ेसाती
इस समय शनिदेव मकर राशि में गोचर कर रहे हैं ऐसे में धनु,मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। जबकि मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। 2022 से शनि मकर राशि को छोड़कर स्वयं की राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। 
विज्ञापन


शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही धनु राशि से शनि की साढ़ेसाती का अंत हो जाएगा। लेकिन ध्यान देने वाली बात है कि शनि 2022 में वक्री चाल से चलते हुए फिर से मकर राशि में गोचर करेंगे। शनि के मकर राशि में वक्री और मार्गी होने से कुछ समय के लिए धनु राशि पर साढ़ेसाती लगेगी। 2023 से पूर्णरूप से धनु राशि पर से शनि साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। 2025 में मकर राशि से शनि की साढ़ेसाती खत्म होगी। कुंभ राशि से पूरी तरह शनि की साढ़ेसाती 23 जनवरी 2028 को हटेगी। कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें