फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर सपने में हुए हैं देव दर्शन तो जानिए किस देवी-देवता को सपने में देखने का होता है क्या मतलब

Sat, 09 Oct 2021 12:47 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
अक्सर हम रात को सोते समय सपने में बहुत सी चीजें देखते हैं। उस समय हम एक अलग ही दुनिया में होते हैं। ज्यादातर हम सपने में वही चीजें देखते हैं जिन्हें हमने असल जिंदगी में देखा हो या फिर जिनके बारे में हमने कल्पना की हो। इसी तरह से हमें कई बार सपने में मंदिर या भगवान के दर्शन होते हैं। दरअसल हिंदू धर्म में ईश्वर को साकार रुप में पूजा जाता है और हम सभी के मन में देवी-देवताओं की एक छवि बसी हुई है, सपने में भी हम इसी छवि को देखते हैं। स्वप्न शास्त्र में सपनों के अर्थ बताए गए हैं। यदि आप सपने में किसी देवी-देवता को देखते हैं तो इसका भी अलग-अलग मतलब होता है। तो चलिए जानते हैं कि सपने में किस देवी-देवता को देखना रहता है शुभ।
विज्ञापन

2 of 7
सपने में देवी दुर्गा को देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सपने में मां दुर्गा के दर्शन होना
सपने में मां दुर्गा के दर्शन होना शुभ माना जाता है। इस समय शारदीय नवरात्रि चल रही हैं अगर नवरात्रि के दौरान आपको स्वप्न में मां दुर्गा के दर्शन होते हैं तो और भी अधिक शुभ माने जाते हैं। यह इस बात का संकेत हैं कि आपके जीवन के सभी कष्ट दूर होने वाले हैं लेकिन इस बात का भी ध्यान देना आवश्यक होता है कि मां दुर्गा ने आपको किस मुद्रा में दर्शन दिए हैं।

लाल रंग के वस्त्रों में मुस्कुराती हुई मां दुर्गा
यदि आप स्वप्न मां दुर्गा को लाल वस्त्र में मुस्कुराती हुई मुद्रा में देखते हैं तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके अर्थ होता है कि आपके जीवन में शुभ परिवर्तन होने वाले हैं। ये परिवर्तन आपकी निजी जिंदगी से लेकर व्यवसाय तक में हो सकते हैं। सपने में मां दुर्गा की मूर्ति के दर्शन करना भी बहुत शुभ माना जाता है।

शेर पर सवार मां दुर्गा 
यदि आप सपने में मां दुर्गा को शेर पर सवार देखते हैं तो इसका भी अर्थ होता है कि जल्दी ही आपके जीवन की समस्याओं का अंत होने जा रहा है। तो वहीं अगर आप मां दुर्गा के शेर को क्रोधित मुद्रा में और दहाड़ते हुए देखते हैं तो यह आने वाली समस्याओं का संकेत करता है। इसलिए पहले ही सावधान हो जाना चाहिए।

मां दुर्गा को क्रोधित देखना
यदि आपने सपने में मां दुर्गा को क्रोधित मुद्रा में देखा है तो यह स्वप्न शुभ नहीं माना जाता है। इसका अर्थ माना जाता है कि आप कुछ न कुछ ऐसा कार्य या गलती कर रहे हैं। ऐसा सपना दिखाई देने पर आपको अपने व्यवहार व कार्य पर ध्यान देना चाहिए व कुछ गलत करने की अहसास होने पर उसे सुधारने के प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
shivling - फोटो : istock
सपने में शिवलिंग देखना
यदि आप सपने में शिवलिंग देखते हैं तो यह स्वप्न अत्यंत शुभ माना जाता है। सपने में शिवलिंग देखने का अर्थ माना जाता है कि अब आप अपने कर्म के अनुसार सुख और दुख प्राप्त कर चुके हैं और भगवान शिव की कृपा से आपके जीवन की समस्याओं का अंत होने वाला है, यह स्वप्न तरक्की, उन्नति व प्रसिद्धि प्राप्ति का संकेत माना जाता है।

साकार रुप में भगवान शिव को सपने में देखना
यदि सपने में आप साकार रुप में भगवान शिव को देखते हैं तो यह सपना आपके बुरे वक्त के जाने का और अच्छी समय आने का संकेत माना जाता है। यदि आप ऐसा स्वप्न देखते हैं तो प्रातः उठकर सबसे पहले स्नानादि करने के पश्चात शिव मंदिर जाकर दर्शन करने चाहिए।

4 of 7
lord rama sybol image
सपने में भगवान राम को देखना
भगवान राम को मर्यादा पुरोषत्तम कहा जाता है। यदि आपको सपने में भगवान श्री राम दिखाई देते हैं तो इसका अर्थ माना जाता है कि आपको अपने जीवन में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे लेकिन यह इस बात का संकेत भी होता है कि आपको अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही प्रकार से करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
सपने में भगवान कृष्ण को देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सपने में भगवान कृष्ण के दर्शन होना
यदि आप सपने में भगवान कृष्ण को देखते हैं तो इसका अर्थ माना जाता है कि आपके जीवन में प्रेम का आगमन होने वाला है चाहें वह मित्रता, रिश्ता या अन्य किसी भी रुप में हो। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो ऐसा सपना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह सपना प्रेम संबंध में सफलता प्राप्त होने का संकेत देता है।
विज्ञापन

6 of 7
vishnu bhagwan - फोटो : istock
सपने में भगवान विष्णु को देखना
भगवान विष्णु इस जगत के पालनहार हैं। यदि आपने सपने में भगवान विष्णु के दर्शन करते हैं तो माना जाता है कि आपको सफलता का प्राप्त होने वाली है और आप उन्नति के पथ पर अग्रसर होने वाले हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लक्ष्मी देवी
सपने मेें मां लक्ष्मी को देखना
यदि आप सपने मेें मां लक्ष्मी को कमल के आसान पर विराजमान देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ स्वप्न माना जाता है। यह स्वप्न धन दायक माना जाता है। यदि आपने ऐसा सपना देखा है तो यह संकेत है कि यदि कहीं पर बहुत दिनों से आपका धन रुका हुआ  है तो जल्दी ही वह आपको मिलने वाला  है। इसके अलावा यह स्वप्न व्यापार में मुनाफे का संकेत भी देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें