पैरों में है यह रेखा, तो जल्द बनेंगे करोड़पति
- फोटो : istock
वैदिक ज्योतिष का एक भाग समुद्र शास्त्र भी है जो मनुष्य की शारीरिक बनावट के आधार पर उसके स्वभाव और भविष्य से जुड़ी बातें बताता है। गरुड़ पुराण में भी सामुद्रिक शास्त्र का वर्णन है।कहा जाता है कि इसकी रचना स्वयं भगवान कार्तिकेय ने की थी। लेकिन समुद्र देवता द्वारा इसे समाज कल्याण के लिए सहेजा जाने के कारण इसका नाम समुद्र शास्त्र पड़ा। जैसा कि हम सभी थोड़ा बहुत हस्तरेखा विज्ञान के बारे में जानते हैं। कहा जाता है कि हमारे हाथों की रेखा में हमारे भूत और भविष्य के कई राज छुपे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे पैर की रेखाएं भी हमारा भविष्य बताते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार पैरों के तलवे की रेखाएं पढ़ कर भविष्य के बारे में बताया जाता है। चलिए जानते हैं क्या कहती हैं आपके पैर की रेखाएं-