Saptahik Kumbh Rashifal: इस सप्ताह आपके किसी बहुमूल्य सामान के खो जाने अथवा किसी आर्थिक नुकसान की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में अपनी चीजों का खूब ख्याल रखें और भूलकर भी जोखिम भरी योजना में निवेश न करें।
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह मौसमी बीमारी अथवा कामकाज की अधिकता के चलते आपके भीतर शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी। किसी भी कार्य को करने में आलस्य का अनुभव होगा। आप चाहकर भी अपने दायित्यों का अच्छी तरह से निर्वहन न कर पाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी निजी समस्या को लेकर मन परेशान रहेगा। हालांकि आपके जीवन में आई यह दिक्कत अस्थायी रहेगी और आप अपने बुद्धि और विवेक के जरिए उसका समाधान खोजने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य फलदायक है। इस सप्ताह आपके किसी बहुमूल्य सामान के खो जाने अथवा किसी आर्थिक नुकसान की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में अपनी चीजों का खूब ख्याल रखें और भूलकर भी जोखिम भरी योजना में निवेश न करें।
सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछ बड़े खर्चे आ जाने के कारण आपका बना बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। व्यवसाय में भी आय के मुकाबले व्यय की अधिकता आपकी चिंता का कारण बनेगी। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने सीनियर और जूनियर को मिलाजुलाकर चलना उचित रहेगा। साथ ही साथ नियम एवं कानून का पूरी तरह से पाल करें अन्यथा आर्थिक नुकसान के साथ अपमान भी झेलना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आपका किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की इंट्री से आपकी लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन
उपाय: हनुमान जी को मीठा पान चढ़ाकर चालीसा का सात बार पाठ करें।