Saptahik Meen Rashifal: मीन राशि के जातकों को अपनी व्यावसायिक योजना को आकार देते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह की अनदेखी करने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।
मीन राशि के जातकों के लिए जुलाई का पहला सप्ताह मिश्रित फलदायक साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों का इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना होगा अन्यथा आप अपने सीनियर के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। यहां तक कि आपका अचानक से किसी अन्य विभाग में तबादला हो सकता है। कुल मिलाकर कार्यक्षेत्र पर आपके सिर पर कामकाज का अत्यधिक दबाव बना रहेगा। जिससे उबरने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने के साथ चीजों को प्रबंधन करके चलना होगा। यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो सप्ताह के उत्तरार्ध तक चीजें पटरी पर आती हुई नजर आएंगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी बिक्री में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी और आप मनचाहा लाभ प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे।
मीन राशि के जातकों को अपनी व्यावसायिक योजना को आकार देते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह की अनदेखी करने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस सप्ताह स्वजनों के साथ आपके संबंधों में कोई खास बदलाव होता नहीं नजर आ रहा है लेकिन घर परिवार के किसी बुजुर्ग की खराब सेहत को लेकर आपका मन चिंतित रह सकता है। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का के सहयोग और समर्थन से वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें तथा गुरुवार के दिन किसी मंदिर में धार्मिक पुस्तकें दान करें।