फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kark Rashifal 2024: कर्क राशि वाले नाम राशि के आधार पर जानें वर्ष 2024 का अपना भविष्यफल

Tue, 02 Jan 2024 10:17 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Cancer Yearly Horoscope 2024 Predictions in Hindi: वर्षपर्यंत शनिदेव की ढ़ैया चलने के प्रभावस्वरूप आपको नई-नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। यद्यपि कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आएगा फिर भी सफलताओं के बावजूद मानसिक तनाव से गुजरेंगे।
विज्ञापन
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क राशि 2024

विज्ञापन

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
शुभ अंक- 02
राशि स्वामी- चंद्रमा
शुभ तारीखें- 2, 11, 20 और 29
शुभ माह- फरवरी, जुलाई और नवंबर
शुभ दिन- सोमवार, बुधवार और रविवार
शुभ रत्न- मोती, पन्ना और माणिक
शुभ रंग- श्वेत, हरा, पीला, गुलाबी और केसरिया

Kark Rashifal 2024: वर्षपर्यंत शनिदेव की ढ़ैया चलने के प्रभावस्वरूप आपको नई-नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। यद्यपि कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आएगा फिर भी सफलताओं के बावजूद मानसिक तनाव से गुजरेंगे। कुछ कार्य बाधाएं हतोत्साहित कर सकती हैं किन्तु हताश न हों अंततः सफलता आपको ही मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति तथा स्थान परिवर्तन के योग। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध भी मजबूत बनेंगे और आपके द्वारा लिएगए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। किसी दूसरी सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन करना हो दोनों दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान-वाहन का क्रय भी कर सकते हैं। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। उतार-चढ़ाव का सामना करते हुए भी वर्षपर्यंत आपकी सफलताओं का ग्राफ 75 प्रतिशत तक रहेगा। 

  • जनवरी- शिक्षा-प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। नए कार्य-व्यापार में उन्नति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। 
  • फरवरी- संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे।
  • मार्च- जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल। योजनाएं कारगर रहेगी।
  • अप्रैल- ऊर्जाशक्ति की वृद्धि होगी। विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। किए गए सफल और उनकी सराहना भी होगी।
  • मई- रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। नौकरी में नए अनुबंध की प्राप्ति के योग।
  • जून- देशाटन का लाभ मिलेगा। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
  • जुलाई- विलासितापूर्ण वस्तुएं खरीदने पर अधिक खर्च होगा। संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • अगस्त- शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
  • सितंबर- अधिक खर्च से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज के लेन-देन से बचें। विवादित मामले कोर्ट से बाहर ही सुलझाएं।
  • अक्टूबर-अपने सौम्य स्वभाव से विषम परिस्थितियों को भी नियंत्रित कर लेंगे। किए गए कार्यों की सराहना होगी। आध्यात्मिक उन्नति होगी।
  • नवंबर- वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। अपने स्वभाव में जिद और आवेश बढ़ने न दें।
  • दिसंबर- रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेमविवाह का निर्णय लेना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से बचें।

जब आप मुस्करा उठेंगे
अप्रैल-मई में गोचर ग्रहों में आए सकारात्मक परिवर्तन हरप्रकार से सफल तो करेंगे ही सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य भी संपन्न होंगे। इस अवधि के मध्य सामाजिक पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी जो आपके मुस्कराने पर विवश कर देगी।

विज्ञापन

उपाय
वर्षपर्यंत शनिदेव की आराधना करना, उनके वैदिक मंत्रों का जप करना, शिव का रुद्राभिषेक करना और पीपल वृक्षके नीचे दीपदान करना शनिजन्य दोषों में कमी लाएगा और आपकी सफलताओं में वृद्धि करेगा।
विज्ञापन

 

राशिफल 2024 अंक ज्योतिष राशिफल 2024
प्रेम राशिफल 2024 ग्रहण 2024
कैलेंडर 2024 अमावस्या 2024
प्रदोष व्रत अन्नप्राशन संस्कार मुहूर्त 2024
पूर्णिमा गृह प्रवेश मुहूर्त 2024
विवाह मुहूर्त 2024 एकादशी 2024


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें