फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी राह खुद बनाना पसंद करते हैं टी नाम वाले व्यक्ति

Thu, 16 May 2013 08:08 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अंग्रेजी का 20वां लेटर टी है। देखने में इसकी आकृति ऐसी है जैसे एक खंभे पर छत डाल दिया गया हो। इस आकृति के अनुरूप इस लेटर के नाम वाले व्यक्ति का गुण होता है। यह हिम्मत वाले होते हैं, किसी भी चुनौती का सामना बड़े धैर्य से करते हैं। जरूरत के समय जब भी कोई इनसे मदद मांगता है तो अपनी क्षमतानुसार उसकी पूरी मदद करते हैं। यानी कमज़ोरों को आश्रय प्रदान करने वाले होते हैं।
विज्ञापन


टी लेटर से जिनका नाम शुरू होता है उनमें एक विशेषता यह होती है कि अपने सुख-दु:ख को अपने अंदर ही समेट कर रखते हैं। अपनी स्थिति को जल्दी किसी पर जाहिर नहीं होने देते। ऐसे व्यक्ति मित्रों में लोकप्रियता एवं समाज में प्रशंसा प्राप्त करते हैं। इनमें एक बड़ी खूबी होती है कि यह काम में छोटा या बड़ा नहीं देखते, जो भी काम करते हैं उसके प्रति समर्पित होते हैं और अपनी लगनशीलता से निरंतर आगे बढ़ते रहते हैं।

इनका अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के अलावा ईश्वर पर पूरा भरोसा होता है। दूसरों के बनाये पदचिन्हों पर चलने की बजाय यह अपना रास्ता खुद बनाना पसंद करते हैं। इस नाम के व्यक्ति में विशाखा नक्षत्र का प्रभाव होने पर यह आयात-निर्यात, हेराफेरी, सट्टा एवं गलत तरीकों से भी धन कमाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन


संबंधों की बात करें तो इस लेटर के व्यक्ति रिश्तों को काफी सम्मान देते हैं और सभी का ध्यान रखते हैं। लेकिन प्रेम-प्रसंग के मामलों में इनके अंदर हिचक होता है। इसके प्रति इनकी भावना सकारात्मक नहीं होती है। टी के साथ एच लेटर से हिन्दी का थ अक्षर बनता है। जिनका नाम थ से होता होता है वह धनवान होने के साथ ही उदार भी होते हैं। इनमें आध्यात्मिक एवं व्यवहारिक ज्ञान दोनों मौजूद होता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें