ऊंट को विपरीत परिस्थितियों में बिना थके हुए परिश्रम करने वाला जानवर माना गया है। इसे वास्तु में कठिन श्रम के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इसलिए फेंगशुई में माना जाता है कि ऊंट का शो-पीस लाइफ के कठिन समय को पार लगाने में सहायक होता है। यदि आपके व्यवसाय में लाभ नहीं हो रहा हो या कर्मचारी वर्ग काम से जी चुराते हौं तो व्यवसाय में लाभ एवं उत्पादकता को बढ़ाने में ऊँट को लगाना काफी अच्छा उपाय है। आपसे व्यापारिक संबंध रखने वालों के भीतर यह प्रयोग स्थायित्व व दृढ़ता की भावना पैदा करता है।
इसी प्रकार युवा वर्ग के लोगों को अपने करियर में बार-बार असफलता का सामना करना पड़ रहा है और लगातार प्रयास करने के वाबजूद सफलता प्राप्त नहीं हो रही है,तो अपने अपेक्षित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वह अपने स्टडीरूम या ऑफिस में ऊंट की मूर्ति को लगाकर शुभ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। आप जो भी काम करते हैं,ये आपके फोकस को बढ़ाने में आपकी मदद करता है एवं करियर संबंधी दिक्क्तों को दूर करने में सहायता करता है।
इसी प्रकार यदि आपके घर में धन संबंधी दिक्कत आती है तो ऊंट के जोड़े को घर में लाकर रखने पर धन का आगमन तेजी से होगा है और धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी। सकारात्मक वातावरण और खुशनुमा माहौल के लिए आप एक,दो या एक साथ कई ऊंटों की तस्वीर या ऊँटों के जोड़े की मूर्ति को ड्राइंगरूम या लिविंग रूम में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रखें । इसे घर में रखने से परिवार के सदस्यों का मन स्थिर रहता है एवं परिवार के सदस्य मानसिक तौर पर रिलैक्स रहते हैं।
सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021: