फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए बांस के पौधे से जुड़े पांच फेंगशुई उपाय, जिससे आती है सुख-समृद्धि

Sat, 29 Aug 2020 07:19 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
विज्ञापन
feng shui tips
विज्ञापन

वास्तुशास्त्र और फेंगशुई में वास्तुदोष को दूर करने एवं जीवन में सकारात्मकता के साथ सुख-समृद्धि लाने के लिए कुछ विशेष प्रकार के पेड़-पौधों को बड़ा कारगर उपाय माना गया है। घर या कार्यस्थल पर ऐसे पौधे लगाने से बरकत होती है,नकारात्मक ऊर्जा दूर जाती है। फेंगशुई के अनुसार बांस के पौधे को शुभ, सौभाग्य और लम्बी आयु का प्रतीक माना गया है। वास्तु विज्ञान के अनुसार यदि बांस के पौधे को दिशाओं के अनुरूप सही स्थान दिया जाए तो ये चमत्कारिक लाभ प्रदान करता है। बांस का अद्भुत पौधा नकारात्मक ऊर्जा को ख़त्म करता है,वहीं यह अपने आस-पास के वातावरण को भी शुद्ध करता है अतः इसे घर में अवश्य लगाना चाहिए। इसे लाल रिबन से बांधकर और कांच के बाउल में पानी डालकर रखना चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos

वाद-विवाद को रखता है दूर
सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर हरे बांस का पौधा घर या कार्यस्थल जहां भी रखा जाता है,वहां क्लेश नहीं होता है। बांस का पौधा वहां लगाना चाहिए जहां पर परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठते हों। बांस के पौधे को पूर्व दिशा में रखना शुभ माना गया है। इससे परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल ठीक रहता है। आपस में प्यार के लिए तीन बांस के बीच में एक टेढ़े बांस का इस्तेमाल शुभ होता है।

अच्छी सेहत और दीर्घायु
फेंगशुई में घर पर बांस के पौधे रखने पर विशेष लाभ मिलता है। बांस के पौधे को सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु का प्रतीक माना हैं। फेंगशुई के अनुसार भाग्यशाली बांस को घर या दफ्तर में रखने से समृद्धि, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा आती है। अच्छे रिश्तों, सेहत और भाग्य के लिए सात या नौ बांस डंठल का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। 

आर्थिक सम्पन्नता के लिए
घर में आर्थिक सम्पंन्नता और सुख-शांति के लिए इस भाग्यशाली बांस के पौधे को रखने की सबसे अच्छी दिशा पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा होती है। जीवन में धन की कभी कमी महसूस न हो इसके लिए 6 बांस के डंठल का प्रयोग आपको लाभ देगा। फेंगशुई के अनुसार बांस के छह डंठल धन को आकर्षित करते हैं।

दांपत्य जीवन रहेगा मधुर
पति-पत्नी के बीच में मधुर संबंध बनाए रखने के लिए लाल रिबन में लपेट कर दो बांस के डंठल का प्रयोग शुभ माना गया है। इसे कांच के पात्र में जल भरकर कर पूर्व, पूर्वोत्तर या उत्तर दिशा में रखें। लेकिन ध्यान रखें कि ये सूखने न पाएं ,यदि ऐसा हो तो इन्हें हटा कर दूसरे रख लें।  
विज्ञापन

बौद्धिक क्षमता में वृद्धि के लिए
पढ़ाई में अच्छी उपलब्धि, रचनात्मकता और लेखन के लिए बांस के बंच का प्रयोग किया जाना शुभ होता है। यदि किसी विद्यार्थी को अपने करियर में बार-बार असफलता या बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है और लगातार प्रयास करने के बावजूद सफलता प्राप्त नहीं हो रही है, तो अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए वह अपने स्टडीरूम में चार बांस के छोटे पौधों को लगाकर शुभ परिणाम प्राप्त कर सकता है। आप जो भी काम करते हैं, ये आपके फोकस को बढ़ाने में आपकी मदद करता है एवं करियर संबंधी दिक्क्तों को दूर करने में सहायता करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें