फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तुः फेंगशुई से जुड़ी एक चीज घर में रखने से खुलेगी तरक्की की राह

Sat, 01 Aug 2020 06:11 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फेंग्शुई गैजेट ऊंट - फोटो : self
विज्ञापन

वास्तु शास्त्र में फेंगशुई के ऊंट को बिना थके कठिन परिस्थितियों में दृढ़ता से काम करने का प्रतीक माना जाता है। इसलिए ऊंट को मरुस्थल का जहाज भी कहा जाता है। मरुस्थल की तपती रेत पर भी ऊंट एक जगह से दूसरी जगह तक चलता जाता है।  साथ ही ये एक कुशल मार्गदर्शक होता है।  फेंगशुई में माना जाता है कि ऊंट का शो-पीस घर में रखने से जिंदगी का कठिन समय दूर होता है। 

विज्ञापन

व्यवसाय में मिलता है लाभ
अगर आपको व्यवसाय में लाभ पाना है, या काम की उत्पादकता को बढ़ाना चाहते है,तो फेंगशुई  में ऊँट को कार्य स्थलपर लगाना बहुत शुभ रहता है। इससे व्यवसाय में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। अगर आपका व्यापार और नौकरी में सब कुछ सही चल रहा है तो भी कार्यक्षेत्र में विरोधियों से बचने के लिए आप ऊंट की मूर्ति रख सकते हैं। अगर आप चाहते है कि जो लोग आपके लिए काम करते हैं वे बिना थके काम करते रहें तो कार्यक्षेत्र में ऊँट रखना एक अच्छा और सटीक वास्तु उपाय है। कार्यालय में ऊंट की मूर्ति रखने से व्यापारिक संबंध अच्छे होते हैं। 
 
विज्ञापन

 
धन की आगमन के लिए
यदि आपके घर में धन संबंधी परेशानियां बनी रहती हैं, तो अपने घर में ऊंट का जोड़ा लाकर रखें। इससे घर में धन का आगमन तेजी से होता है,और धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। 

सही गलत का निर्णय लेने की क्षमता का विकास करें

चाहे व्यापार का क्षेत्र हो या आपका पारिवारिक जीवन कई बार हमारे सामने ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं हमारे लिए सही और गलत का निर्णय लेना मुश्किल हो जाता है। कार्यालय में अपने लक्ष्य की ओर चलते  हुए ऊँट की तस्वीर या इसकी प्रतिमा को रखना बहुत फायदेमंद होता है। यह आपकी निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाता है। घर या कार्यस्थल पर ऊंट की मूर्ति लगाने से यह व्यक्ति की सहनशीलता को बढ़ाता है।

घर में रहेगा सकारात्मक वातावरण
घर में एक,दो या एक साथ कई ऊंटों की तस्वीर या ऊँटों के जोड़े की मूर्ति को ड्राइंगरूम या लिविंग रूम में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर लगाना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों का मन स्थिर रहता है। मानसिक शांति रहती है। घर में सकारात्मकता का वातावरण रहता है, और घर का माहौल खुशनुमा हो जाता है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें