फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 5 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Fri, 04 Jan 2019 06:33 PM IST
Madhukar Mishra पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : birthday
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक साहसी, बुद्धिमान एवं कर्मठ होते हैं। इनका लक्ष्य सदैव इनके सामने स्पष्ट रहता है। परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढाल लेने की क्षमता अद्भुत होती है। प्राय: 32वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है। इस मूलांक की जातिका प्राय: बहनों में बड़ी होती है। 

इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मकान की साज-सज्जा पर व्यय होगा। रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा। आर्थिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। परिवार में शुभकार्य सम्पन्न होंगे। संतान सुख की इच्छा पूर्ण होगी। भौतिक सुख साधनों  पर व्यय होगा। अनुकूल महादशा विदेश यात्रा में सहायक रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, पुलिस, आबकारी विभाग, वन विभाग, नगरपालिका, वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। सौन्दर्य प्रसाधन, आभूषण, आधुनिक वस्त्र, साज सज्जा का सामान आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। सरकारी या अर्द्धसरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को  प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का अवसर मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें