फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े के बाद दंगल खत्म

Sun, 28 Aug 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। गैनी के जन्माष्टमी मेले के दंगल में पहले दिन हंगामा हो गया। अंगुली दबाने के आरोप में पहलवान भिड़े तो उनके समर्थक भी आमने-सामने आ गए। पुलिस व्यवस्था न होने से आयोजकों ने दंगल उखाड़ने की घोषणा कर सामान समेट लिया।
विज्ञापन

गैनी की नई बस्ती में कई वर्षों से जन्माष्टमी पर विशाल मेला लगता है। मेले में दो दिन दंगल भी होता है जिसमें इलाके भर के पहलवान दांव आजमाते हैं। शनिवार को मेले से पचास मीटर की दूरी पर दंगल आयोजित किया गया। दूरदराज से पहलवान आए तो मुकाबले देखने वालों की भी काफी भीड़ लग गई। पहला मुकाबला गैनी के अजीम पहलवान और आंवला के विशाल पहलवान में होना तय हुआ। आयोजक और निर्णायक मंडल के सदस्य प्रमोद शर्मा ने दोनों पहलवानों के हाथ मिलवाए और कुश्ती शुरू हो गई। इस बीच विशाल ने रेफरी की ओर देखकर शोर मचाया कि अजीम ने गलत तरीके से उसकी अंगुली दबा ली है। यह नियमों के विपरीत है और अंगुली छुड़ाई जाए। इस पर विशाल के समर्थक भी शोर मचाने लगे तो दूसरी तरफ अजीम को दाद दे रहे लोग भी एकजुट होने लगे। पहलवानों में कुश्ती छोड़ झगड़ा शुरू हुआ तो चारों ओर शोर मच गया। मैदान में मौजूद लोग पल भर में दो धड़े में बंटे नजर आए। इस बीच प्रमोद समेत आयोजन समिति के लोगों ने पहलवानों को अलग कर घर भेजा और बाकी लोगों को भी समझाया। इसके साथ ही दंगल बंद होने की घोषणा करके समिति के लोगों ने सामान समेट लिया। प्रमोद शर्मा ने बताया कि हर साल अलीगंज थाने से दंगल में फोर्स भेजी जाती है। इस बार भी पूर्व में सूचना देकर बता दिया गया था कि हजारों लोगों की भीड़ जुट सकती है, बावजूद महज एक सिपाही और एक होमगार्ड को यहां तैनात किया गया जो हुजूम के सामने मूकदर्शक बने रहने को मजबूर थे। संभ्रांत लोग हालात न संभालते तो माहौल बिगड़ सकता था। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त हुई तो रविवार को मुकाबले कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें