फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Mayor of London against the special reception of Trump

ट्रंप के विशेष स्वागत के खिलाफ लंदन के मेयर सादिक खान

Wed, 19 Jul 2017 02:11 AM IST
एजेंसी लंदन।
एजेंसी लंदन। Updated Wed, 19 Jul 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
Mayor of London against the special reception of Trump
Donald Trump

मेयर सादिक खान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ब्रिटेन में विशेष स्वागत किए जाने की सरकार की योजना का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति को यह सम्मान नहीं दिया जाना चाहिए क्योंकि उनकी नीतियों से दुनियाभर के कई देशों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन


लंदन के पहले एशियाई मेयर ने कहा, ‘राजकीय यात्रा सामान्य यात्राओं से अलग होती हैं। ऐसे समय में जब अमेरिका के राष्ट्रपति की नीतियों से हमारे देश के कई लोग असहमत हैं, तो मुझे नहीं लगता कि हमारी सरकार के लिए ट्रंप का विशेष स्वागत करना ठीक होगा।’
विज्ञापन


पाक मूल के सादिक ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘अगर मैं किसी के विचारों को बदल सकता हूं तो मैं अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हूं। यदि कोई सोचता है कि एक मुस्लिम होना और पश्चिमी देश का आधुनिक शख्स होना, दोनों एक साथ संभव नहीं है तो मैं उसका मानसिक भ्रम दूर करने में खुशी महसूस करूंगा, फिर चाहे वह सीएनएन संवाददाता हो या डोनाल्ड ट्रंप।
विज्ञापन
विज्ञापन


सादिक पहले भी ट्विटर पर ट्रंप की अमेरिका में प्रमुख मुस्लिम देशों के नागरिकों की यात्रा प्रतिबंध की नीति और लंदन ब्रिज पर पिछले माह हुए आतंकी हमले पर ट्रंप के दिए बयान को लेकर भड़क चुके हैं। पिछले सप्ताह व्हाइट हाउस ने पुष्टि की थी कि ब्रिटेन के लिए ट्रंप की सरकारी यात्रा अगले साल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed