{"_id":"572dd28e4f1c1b083f5cd87f","slug":"omar-hails-sadiq-khan-s-victory-as-the-mayor-of-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादिक खान की जीत पर बोले उमर, क्या हिंदुस्तानी कभी किसी अल्पसंख्यक को ऐसे वोट देंगे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादिक खान की जीत पर बोले उमर, क्या हिंदुस्तानी कभी किसी अल्पसंख्यक को ऐसे वोट देंगे?
एजेंसी/श्रीनगर
Updated Sat, 07 May 2016 05:06 PM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं।
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि लंदन के नए मेयर के तौर पर सादिक खान का निर्वाचन दुनिया के सभी शहरों के लिए एक उदाहरण है। उन्होंने यह भी कहा कि क्या हिंदुस्तान में ऐसे किसी महत्वपूर्ण पद के लिए लोग अल्पसंख्यक समुदाय से एक व्यक्ति को कभी वोट देंगे।
विज्ञापन
उमर ने माइक्रो-ब्लागिंग साइट ट्विटर पर लिखा, 'शाबाश लंदन। सादिक खान की जीत दुनिया को यह दिखाती है कि अपने पक्ष में मतदान के लिए आपको लोगों को डराने की जरूरत नहीं है। यह सभी शहरों के लिए एक नजीर है।'Gotta wonder if any of our cities in India would ever vote a second generation immigrant from a minority community to such an important post
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) May 7, 2016विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'आश्चर्य होगा अगर भारत में हमारे शहरों के लोग ऐसे महत्वपूर्ण पद के लिए एक अल्पसंख्यक समुदाय के दूसरी पीढ़ी के एक बाहर से रहने आए को कभी वोट देंगे।, गौरतलब है कि एक पाकिस्तानी मूल के बस ड्राइवर के बेटे सादिक खान को शनिवार को लंदन का नया मेयर घोषित किया गया। उनकी जीत से ब्रिटेन की राजधानी लंदन में आठ साल बाद लेबर पार्टी की वापसी हो गई।Well done #London. @SadiqKhan's victory shows the world that you don't need to scare people in to voting for you. An example for all cities.
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) May 7, 2016