{"_id":"597bb62e4f1c1b79098b4687","slug":"america-is-seeing-a-political-changes-positively-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में राजनीतिक बदलाव को सकारात्मक रूप से देख रहा है अमेरिका","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पाकिस्तान में राजनीतिक बदलाव को सकारात्मक रूप से देख रहा है अमेरिका
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Sat, 29 Jul 2017 03:39 AM IST
विज्ञापन
America
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि वह पाकिस्तान में राजनीतिक बदलाव को सकारात्मक रूप से देख रहा है। पनामा पेपर्स मामले में नवाज शरीफ को सुप्रीम कोर्ट से प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य ठहराए जाने के बाद अमेरिका की ओर से यह बयान आया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में प्रधानमंत्री पद के लिए शरीफ को अयोग्य ठहराए जाने वाले प्रश्न के जवाब में अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हम पाकिस्तानी संसद द्वारा अगले प्रधानमंत्री को चुनने के मामले में होने वाले राजनीतिक बदलाव को सकारात्मक रूप से देख रहे हैं।’
विज्ञापन
हालांकि अमेरिका ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के इस्तीफा देने को उनका आंतरिक मामला बताया। गौरतलब है कि शरीफ का इस्तीफा उस वक्त आया है जब अमेरिका के साथ पाकिस्तान के रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं चल रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में आतंकी समूह हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई ना करने चलते पाकिस्तान को दी जाने वाली 350 मिलियन डॉलर की सहयोग राशि पर रोक लगा दी है।