Uber ऐप में अब सेव कर सकेंगे एड्रेस
विज्ञापन

उबर ने अपने ऐप में बड़ा बदलाव करते हुए लोकेशन सेव करने का फीचर ऐड का विकल्प दे दिया है। यानी अगर आप किसी जगह पर बार-बार जाते हैं तो उस जगह को बुकमार्क बना कर सेव कर सकते हैं। यह फीचर आपको उबर ऐप की होम स्क्रीन पर शॉर्टकट के रूप में दिख जाएगा।
कई बार ऐसा होता है कि आप अपने दोस्तों के घर का एड्रेस भूल जाते हैं। ऐसे में आपको दोस्त को कॉल करके दोबारा ऐड्रेस पूछना होता है। इस फीचर के ऐड होने के बाद आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी, हालांकि इस फीचर को फिलहाल अमेरिका में शूरू किया गया है, जल्द ही दूसरे देशों में भी शुरू कर दिया जाएगा। इस फीचर के तहत एड्रेस के साथ-साथ नाम को आप इमोजी के साथ बुकमार्कस में सेव कर सकेंगे। यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लैटफॉर्म के लिए उपलब्ध होगा।
विज्ञापन