फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंडर-17 विश्वकप से पहले लगा झटका, भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा

Tue, 07 Feb 2017 10:51 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह/नई दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह/नई दिल्ली Updated Tue, 07 Feb 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Under 17 World Cup was the first blow  Indian coach resignation

 भारत की अंडर-17 फुटबॉल टीम के जर्मन कोच एडम निकोलई की खिलाड़ियों से कथित अभद्रता और मारपीट के आरोपों के बाद अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) ने उनकी ‘सम्मानजनक’ विदाई का रास्ता आखिर तलाश ही लिया। 

Trending Videos

अंडर-17 विश्वकप से पहले लगा झटका, भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा

Under 17 World Cup was the first blow  Indian coach resignation

एडम निकोलई ने एफआईएफएफ से बातचीत के बाद आपसी संहमति के बाद आखिर भारत की अंडर-17 टीम के कोच का पद छोड़ दिया है। अमर उजाला ने सबसे पहले शुक्रवार को एआईएफएफ के एक शीर्षस्थ अधिकारी के हवाले से ठीक इसी आशय की यह खबर छापी थी।

अंडर-17 विश्वकप से पहले लगा झटका, भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा

Under 17 World Cup was the first blow  Indian coach resignation
एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने यह कह कर इस खबर पर अपनी मुहर लगा दी कि निकोलई और एआईएफएफ ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। कुशल दास ने कहा, ‘हम भारतीय फुटबॉल में निकोलई के योगदान की सराहना करते हैं और हम इसके लिए उनके आभारी हैं। हम भारत की अंडर-17 फुटबॉल टीम को तैयार करने के लिए निकोलई के योगदान की सराहना करने के लिए भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 विश्वकप से पहले लगा झटका, भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा

Under 17 World Cup was the first blow  Indian coach resignation
फुटबाल

भारत की अंडर-17 टीम के लिए नए कोच को चुनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हम निकोलई की जगह जल्द ही नए कोच को नियुक्त करेंगे। हम भविष्य में अच्छे नतीजों की उम्मीद करते हैं।’ 2015 में भारत की अंडर-17 टीम के कोच की कमान संभालने वाले एडम निकोलई ने कहा, ‘मैं एआईएफएफ का आभारी हूं कि उसने मुझे भारत की अंडर-17 राष्ट्रीय टीम के कोच के रूप में काम करने का मौका दिया। मैं टीम के सभी प्रतिभासम्पन्न युवाओं को शुभकामनाएं देता हूं।’

विज्ञापन

अंडर-17 विश्वकप से पहले लगा झटका, भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा

Under 17 World Cup was the first blow  Indian coach resignation
दरअसल अमर उजाला से सबसे पहले दो फरवरी बृहस्पतिवार को एआईएफएफ के एक शीर्षस्थ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा था ,‘ एडम निकोलई के मार्गदर्शन में खेलने से भारत की अंडर-17 टीम के सभी लड़के इनकार कर चुके हैं। हमारी एडम से बातचीत चल रही है। हम चाहते हैं कि आपसी सहमति से बात बन जाए। एडम अपनी राह  चलें और हम अपनी।’ऐसी खबरें हैं कि एआईएफएफ एडम की जगह भारत की अंडर-17 टीम के लिए नए कोच के लिए देश के बाहर अर्जेंटीना और इंग्लैंड के प्रशिक्षकों के संपर्क में है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed