अगर कभी घर में चींटियां ज्यादा दिखने लग जाए तो माना जाता है कि बारिश होगी। चींटियों पर अधिकतर ध्यान भी नहीं जाता, लेकिन क्या आप जानते है अगर आपके घर में भूरे और काले रंग की चींटियां दिखाई दें तो उसका मतलब क्या होता है। इन रंगों की चीटियां का घर में दिखने के पीछे कोई न कोई राज छुपा होता है। साथ ही अगर आप इन्हें इनकी पसंदीदा चीज खिलाएंगे तो देवी देवताओं की कृपा मिलने के साथ ही घर से नकारात्मक शक्तियां भी भाग जाएगी।
ये भी पढ़ें- बाल कटवाने के लिए शुभ होते हैं ये 2 दिन, हर तरफ से बरसता है पैसा
ज्योतिषशास्त्र में चींटियों को शुभ माना गया है। काली चींटियों को भगवान विष्णु का भी स्वरूप माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि इन पर शनि देव का आधिपत्य होता है। अगर इनकी कृपा चाहिए तो इन चींटियों को चावल का आटा डालना चाहिए। वहीं चावल के आटे में चीनी मिलाकर चीटियों को खिलाने से व्यक्ति का दुर्भाग्य खत्म हो जाता है।
अगर आपको अपने घर में नकारात्मक शक्तियों का अहसास होता है तो नारियल में सूखे भूरे में थोड़ी सी चीनी मिलाकर चींटियों को डाल दें। ऐसा करने से अगर आपके घर में नकारात्मक शक्तियों का वास है भी तो वो चली जाएगी और घर में सकारात्मकता का वास रहेगा।
बादाम के पाउडर में चीनी मिलाकर चींटियों को डालने में नौकरी को लेकर चल रही परेशानियां खत्म हो जाती है। नौकरी न मिल पाना, अपनी नौकरी से संतुष्ट न होना आदि सभी धीरे धीरे कम होने लगेगी। यही नहीं इस उपाय से अगर आपके ऊपर कर्जा भी है तो वो भी कम होने लगेगा।
ये भी पढ़ें- कभी आप भी तो इस तरह से नहीं करते शनि देव को प्रणाम, उठाना पड़ सकता है नुकसान
राहु और केतु को पापी ग्रहों की श्रेणी में रखा जाता है। अगर ये ग्रह आपकी कुंडली हावी है तो आपको भूने हुए आटे में चीनी मिलाकर चींटी को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से अगर किसी व्यक्ति पर साढ़े साती भी चल रही है तो उसका भी प्रभाव कम होता है।