फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपकी लिखावट बहुत कुछ बताती है, जानें अपने बारे में

Thu, 30 Nov 2017 10:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Thu, 30 Nov 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
Do you know your handwriting says a lot about you
कहते हैं कि लिखावट लोगों के व्यक्तित्व का प्रतिबिंब होती है। वर्तमान में नौकरी देने वाली संस्थाएं भी लोगों की लेखनी को देखकर ही उनके प्रोफाइल को बेहतर तरह से समझने का प्रयास करती हैं। केवल यही नहीं, बल्कि मनोचिकित्सक भी अपने मरीजों के बेहतर इलाज के लिए उनकी लिखावट का आकलन करने की कोशिश करते हैं। आइए जानते हैं मनोचिकित्सक डॉ. भावना बर्मी का क्या कहना है। 


पढ़ें- रिसर्च में खुलासा: ज्यादा यात्राएं करने के ये फायदे नहीं जानते होंगे, तनाव भी होगा छूमंतर
Do you know your handwriting says a lot about you
इस पर हुए अध्ययनों से पता चलता है कि लिखावट न केवल आपके गुणों और कमियों को दिखाता है, बल्कि आपकी योग्यता, अयोग्यता और सीखने के दौरान होने वाली परेशानियों को भी दर्शाती है। अध्ययनों के मुताबिक, हस्तलिपि या लिखावट की कमियां एक तरह की विकलांगता की ओर इशारा करती हैं। दिमागी तौर पर कमजोर बच्चे लिखने में भी कमजोर होते हैं। ये समस्याएं ग्राफोमोटर, विजुअल मोटर या अवधारणात्मक परेशानियों का रूप हो सकती हैं।
Do you know your handwriting says a lot about you
लेखन एक जटिल प्रक्रिया है। लेखन में मानसिक और शारीरिक स्तर दोनों स्तर शामिल हैं। इसमें शारीरिक स्तर को अच्छा मोटर गुण कहते हैं। इसके तहत मांसपेशियों की निपुणता, पेंसिल पर पकड़ और लेखनी मुद्रा आती है। ज्ञान-संबंधी स्तर में शब्दों की सही बनावट, दृश्य-मोटर धारणा, धाराप्रवाह, गति, वर्तनी और अभिव्यक्ति आती है। कोई भी बच्चा या व्यक्ति लिखने से बचना चाहता है, तो यह उसकी एक प्रकार की अयोग्यता या परेशानी की तरफ इशारा है।

शारीरिक सीमाओं का आकलन करते समय हमेशा इन संकेतों पर ध्यान जरूर रखना चाहिए कि बच्चे की पेंसिल पकड़ने की मुद्रा सही है या गलत, अक्षर या नंबरों का आकार, अक्षर उल्टे लिखता है या सीधे, अक्षरों की बनावट, ब्लैकबोर्ड से कॉपी करने या किसी और से कॉपी करने में परेशानी आदि। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Do you know your handwriting says a lot about you
दृश्य-मोटर गुण और शारीरिक कमियों को इलाज से दूर किया जा सकता है। इसके तहत बच्चे को अक्षर अभ्यास कराया जा सकता है और उनके क्रम समझाए जा सकते हैं। छह से सात साल के बाद भी यदि बच्चा अक्षर या उसके क्रम में गलतियां करता है, तो यह उसके धीमे विकास की ओर एक इशारा है। दूसरी कक्षा के बाद किसी भी तरह के अक्षरों में या उसके क्रमांक को लिखने में समस्या है, तो इसे नजरंदाज नहीं किया जा सकता।
 
विज्ञापन
Do you know your handwriting says a lot about you
बच्चे को अगर बोर्ड या किताब से कॉपी करने में परेशानी आ रही है, तो उसे आंखों के डॉक्टर के पास लेकर जरूर जाएं, क्योंकि कभी-कभी यह दृश्य संबंधी समस्या भी हो सकती है, जिसमें बच्चा किताब में लिखे शब्दों को साफ-साफ नहीं देख पाता।

लेखनी विविधताओं वाली प्रक्रिया है, इसलिए जिस बच्चे को विचार व्यक्त करने या उच्चारण करने में परेशानी महसूस होती है, उसे लिखने में संघर्ष करना पड़ सकता है। यदि हम चिकित्सा व व्यक्तिगत शिक्षण रणनीतियों की सहायता लें, तो यह बच्चे के विकास के लिए अच्छा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed