फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Stress Management ›   important role of Traveling in life makes you creative and courteous

रिसर्च में खुलासा: ज्यादा यात्राएं करने के ये फायदे नहीं जानते होंगे, तनाव भी होगा छूमंतर

Tue, 28 Nov 2017 09:16 AM IST
मार्ग डेस्क/ अमर उजाला
मार्ग डेस्क/ अमर उजाला Updated Tue, 28 Nov 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
important role of Traveling in life makes you creative and courteous

जिंदगी की यात्रा में 'यात्राएं' अपना एक खास स्थान रखती हैं। इनसे व्यक्ति को नई जगहों, नई संस्कृति, नई भाषा और नए लोगों से रू-ब-रू होने का मौका मिलता है। यात्रा के दौरान व्यक्ति अपनी जिंदगी के एक ऐसे हिस्से को जीता है, जिसमें वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के तनावों को भूलकर खुश रहने की कोशिश करता है।

विज्ञापन


शायद इसीलिए सेंट ऑगस्टाइन ने कहा है कि 'दुनिया एक किताब है और जो यात्रा नहीं करते हैं, वे सिर्फ एक पेज ही पढ़ पाते हैं।' जाहिर है, दुनिया की किताब को पढ़ने का एक ही तरीका है यात्रा करना। एक अमेरिकी रिसर्च में पाया गया है कि ज्यादा यात्राएं करने वाले लोग अधिक क्रिएटिव और विनम्र होते हैं।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान हमें अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आकर लगातार बदलते रहना होता है। नई परिस्थितियों में नए फैसले लेने होते हैं। नए माहौल में जब नई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो ऐसे वक्त में लिए गए फैसले बहुत महत्वपूर्ण बन जाते हैं। इससे फैसले और जिम्मेदारी लेने के गुण को सीखने का मौका मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विचारों के प्रति रहते हैं पारदर्शी

important role of Traveling in life makes you creative and courteous

सोलो ट्रैवलिंग यानी अकेले यात्रा करना। इसमें जो डर महसूस होता है, वह बिल्कुल स्वाभाविक है। खासकर तब, जब आप पहली बार अकेले यात्रा पर निकले हों, लेकिन अकेले यात्रा के कई फायदे भी हैं। दरअसल, ग्रुप में यात्रा करने पर अमूमन जो फैसले लिए जाते हैं, वे सामूहिक होते हैं।

अब जरूरी नहीं कि जो ग्रुप की सोच हो, वही आपकी भी हो, मगर जब आप अकेले यात्रा पर होते हैं, तब आप अपने विचारों और इच्छाओं के प्रति ज्यादा ईमानदार और पारदर्शी रह पाते हैं। ऑस्कर वाइल्ड के मुताबिक, अकेले यात्रा करने से 'अकेले रहने' और दूसरों से प्रभावित न होने की कला सीखने का मौका मिलता है।

सोलो ट्रैवलिंग आपको अकेले रहने की कला के साथ यह भी सिखाती है कि जब आप अकेले होते हैं, तो इसका मतलब सिर्फ इतना होता है कि आप खुद के साथ हैं। अकेले यात्रा के दौरान अनजान लोगों से मिलना, उनसे बात करना, उनसे दोस्ती करना, एक अनोखा अनुभव देता है। इस दौरान व्यक्ति एक तरह की स्वतंत्रता महसूस करता है। वह बगैर किसी की सलाह-मशविरा के दिल खोलकर जो करना चाहे कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed