फेमस सिंगर
सेलेना गोमेज का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। किसी ने उसपर
जस्टिन बीबर के न्यूड फोटो पोस्ट कर उसका मजाक उड़ाया। सेलेना ने अपने अकाउंट पर बीबर के तीन न्यूड शॉट्स देखने के थोड़ी देर बाद अपने अकाउंट को बंद कर दिया है। ये तस्वीरें 2015 की थी, जो फ्रेंच पॉलिनेशिया में ताहिती के प्रशांत द्वीप बोरा बोरा में हॉलीडे के दौरान बीबर ने ली थी।
इन तस्वीरों को डालते हुए उसके शीर्षक में उसकी मर्दानगी का मजाक उड़ाया। 23 साल के बीबर को इन तस्वीरों में बहुत खराब ढंग से पेश किया गया है। बीबर जब मॉडल जयदे पियर्स के साथ उनके जन्मदिन पर घूमने जा रहे थे, उसी दौरान सूट पहनने से पहले उनकी ये तस्वीरें ली गई थीं।
साथ ही हैकर्स ने सेलेना के अकाउंट पर उनके प्रशंसकों के लिए एक टिप्पणी की थी, जिसमें लिखा था हम ऐसे सीन पंसद करते हैं। इसके बाद सेलेना के इंस्टाग्राम अकांउट को उनकी टीम ने संभाला और प्रशंसकों की स्थिति को अपडेट किया।
इससे पहले बीबर ने तस्वीरों के बारे में कहा, इन तस्वीरों को लंबे लेंस के साथ लिया गया था, जिसे देखकर मुझे लगे कि अब मैं बाहर नहीं जा सकता हूं, लेकिन मैं सोचता हूं कि अब मैं लोगों के बीच इस रूप में जा सकता हूं। मेरा मानना है कि आप जिस तरह कंफर्ट महसूस करते हैं उसी तरह आपको रहना चाहिए, खासकर तब, जब आप अकेले हो और लोगों से दूर कहीं छुट्टियां बीता रहे हो।
बीबर ने हैकिंग के बाद चौकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि, वे एमटीवी वीएमए में शामिल नहीं हुए, क्योंकि वे इसके बाद लोगों के बीच सहज महसूस नहीं कर रहे थे। जबकि उसके लिए उन्हें बिल दे दिया गया था। इसके बाद से 25 साल की सेलेन के साथ बीबर डेटिंग भी नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उन दोनों के बीच 2015 में ब्रेकअप हो गया था और, सेलेन अब एक दूसरे म्यूजीसियन बेला हादीद के पूर्व प्रेमी को डेटिंग कर रही है।