बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग की धाक जमाने वाले एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या इन दिनों सुर्खियों में है। अनन्या हाल ही में ग्रेजुएट हुईं हैं लेकिन उनकी खूबसूरती और जबरद्स्त ड्रेसिंग सेन्स की वजह से फैशन दीवा की लिस्ट में उनका नाम जुड़ गया है।
अनन्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने दोस्तों के साथ की फोटो शेयर करती रहती हैं।
पढ़ें- ऐसी है बॉलीवुड की 'चिकनी चमेली' कैटरीना की बहन, कोई भी हो जाएगा दीवाना
अनन्या की बेस्टफ्रेंड की लिस्ट में किंग खान की बेटी सुहाना और संजय कपूर की बेटी शान्या का नाम शामिल है। अक्सर वो इन्हीं दोस्तों के साथ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
अनन्या के ड्रेसेज को देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें केजुएल ड्रेसेज को पहनना काफी पंसद है।
कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि वो जल्दी हीकरण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' से डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि इस बात की कोई भी पुख्ता जानकारी अभी तक नहीं मिली है।