कल बिग बॉस के घर से सपना चौधरी आउट हो गई हैं। घर से बाहर निकले के बाद सपना ने घर के बारे में कई खुलासे किए हैं। घर से बाहर आने के बाद सपना ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें किसी से कोई गिला-शिकवा नहीं है।
बिग बॉस के घर में इस खास मकसद से गई थीं सपना चौधरी, बाहर आते ही किया खुलासा
शो का हिस्सा बनकर खुश
सपना ने कहा 'मैं खुश हूं। मैं अपने साथ बहुत सारी यादें लेकर जा रही हूं। मैं बिग बॉस के घर में रहने वाले सभी लोगों से मुलाकात करना चाहती हूं। दिल में किसी के खिलाफ कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि हर कोई अपनी जगह पर सही है।'
पढ़ें- Special: पहले से तय है बिग बॉस की स्क्रिप्ट, सामने आए 3 फाइनलिस्ट के नाम लेकिन जीतेगा कोई चौथा
सपना के मुताबिक, इस शो में आने का मुख्य कारण लोगों के मन में डांसर की छवि को बदलना था। सपना कहती हैं, 'मैं डांसर हूं लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि मैं अच्छी लड़की नहीं हूं। शो में हर किसी ने मुझे सम्मान की नजर से देखना शुरू किया। बिग बॉस से आपको काम मिलता है। मैं इस शो का हिस्सा बनकर खुश हूं।'
पढ़ें- एक्ट्रेस ने न्यूड PHOTO पोस्ट कर मचाया तहलका, लाखों फॉलोअर्स बन चुके दीवाने
प्रियांक शर्मा माने जा रहे थे कमजोर
इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से से प्रियांक शर्मा को सबसे कमजोर समझा जा रहा था। लेकिन सपना के एविक्शन से सब हैरान रह गए। इससे पहले शनिवार के एपिसोड में सलमान ने कंटेस्टेंट्स को सतर्क करते हुए कहा था कि आप ये न समझें कि आप सेलेब्रिटी हैं तो आप बच जाएंगे।
पिछले कई हफ्तों से वोटिंग का फासला काफी कम रहा है। बता दें कि इस हफ्ते सपना चौधरी को सबसे ज्यादा वोट मिले थे। इसके बावजूद वो घर से बाहर हो गईं। बिग बॉस का ये फैसला चौंकाने वाला है। ऐसा क्यों हुआ है ये तो आगे के शो में ही पता चल पाएगा।