बिग बॉस के सीजन 11 के कंटेस्टेंट पुनीश से खुलेआम किसिंग कर चर्चा में आई बंदगी ने बाहर आते ही काफी सनसनीखेज खुलासे किए। साथ ही, पिता की बीमारी के बारे में सुनते ही बिग बॉस पर जमकर भड़की। इसी मौके पर उसने बिग बॉस के सीजन 11 के संभावित विनर के नाम भी बताए। हालांकि इसमें पुनीश का नाम नहीं था।
इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बंदगी ने कहा, पुनीश के साथ मेरा प्यार पूरी तरह से सच्चा है। मुझे कोई दिक्कत नहीं है अगर ये सब मेरे खिलाफ हुआ। मैंने घर में बहुत एंज्वॉय किया। ये मेरे लिए बड़ी बात थी। मैं ये नहीं कहूंगी कि ये सब सही था लेकिन भावनाओं में बहकर ऐसा हो जाता है। मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है।'
पढ़ें: BiggBoss 11: अर्शी से नफरत करती हैं ये हॉट एक्ट्रेस, कर चुकी हैं कई खुलासे, लेगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
जब बंदगी से ये पूछा गया कि घर में आपके इंटीमेट सीन को देख आपके पापा हॉस्पिटलाइज हो गए। आपके लैंडलॉर्ड ने आपको घर से निकाल दिया। आपके ब्वॉयफ्रेंड ने आपसे ब्रेकअप कर लिया। इस पर बंदगी ने कहा, 'कोई भी शो मेरे पापा से ज्यादा महत्व नहीं रखता। अगर पापा बीमार थे तो मेकर्स को मुझे बताना चाहिए था।
लैंडलॉर्ड के घर से निकालने की बात को बंदगी ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ये सब अफवाह है। मेरे लैंडलॉर्ड ने मुझे घर से नहीं निकाला।' 'पूरी सोसायटी मेरे वेलकम के लिए एक्साइटेड है। बात रही मेरे ब्वॉयफ्रेंड डेनिस नागपाल की तो शो में जाने से पहले ही मैंने उसे छोड़ दिया था। जो वो कह रहा है वो सब सिर्फ अफवाह है।'
बता दें कि हिना खान के ग्रुप ने लव को बचाने के लिए उनके खिलाफ चाल चली थी। इस पर बंदगी ने कहा, 'उन लोगों ने लव की मदद की। लेकिन मुझे खुद पर गर्व है कि मैं अपने दम पर इतनी दूर तक शो में रही। मैंने और पुनीश ने अकेले ही शो में सर्वाइव किया और यहां तक पहुंचे। जबकि कुछ सेलेब्रिटीज हमसे भी पहले आउट हो गए।'