एक होटल में पुलिस से घिरी नजर आ रहीं डांसर सपना चौधरी की तस्वीर वायरल होते ही वे बिग बॉस के घर में सुपरहिट हो गईं हैं। इसका सबूत भी सामने आ गया है।
पढ़ें: क्या होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं थीं सपना चौधरी? वायरल तस्वीर का असली सच
ये सबूत हैं बिग बॉस 11 के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को बचाने के लिए करवाई जाने वाली ऑनलाइन वोटिंग। वोटिंग में अब तक सपना चौधरी को अब तक सर्वाधिक 13428 वोट मिल चुके हैं। वोटिंग अभी जारी है। दूसरे नंबर पर महजबीं हैं, उसके बाद प्रियांक, बेनाफ्शां और सब्यसाची हैं।
पिछले सप्ताह सपना चौधरी बड़ी मुश्किल से एविक्शन से बच पाईं थीं। उन्हें प्रियांक शर्मा से भी कम वोट्स मिले थे। प्रियांक को जहां 1997 वोट्स मिले, वहीं सपना की झोली में केवल 1952 वोट्स गिरे। वोट पाने में हितेन तेजवानी तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें कुल 2,463 वोट्स मिले थे। पूजा को सबसे कम मिले थे।
गौरतलब है कि इस सप्ताह के शुरू में घर से बाहर उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में सपना चौधरी पुलिस से घिरी नजर आ रही हैं। दावा किया जा रहा था कि वह होटल में पकड़ी गईं हैं। ऐसा लग रहा है पुलिसवाले उनसे पूछताछ कर रहे हैं। यह हरियाणा के फतेहाबाद में मौजूद एक होटल में ली गई।
गौरतलब है कि यही तस्वीर पहले भी वायरल हो चुकी है और अब जब सपना चौधरी रियलिटी शो में पहुंची हैं तो दोबारा सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है। सच्चाई ये है कि यह फोटो किसी पुलिस रेड की नहीं, बल्कि सपना के एक शो की है। इसका खुलासा खुद सपना चौधरी ने किया है।